दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित मुरादाबाद की आबोहवा Moradabad news
साथ ही दशहरे के बाद से पटाखे भी जलने शुरू हो गए हैं। लिहाजा शहर की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।
मुरादाबाद,जेएनएन। देश के प्रदूषित शहरों की सूची में शहर का नाम एक बार फिर दर्ज हुआ है। स्थिति यह है कि देश की राजधानी दिल्ली से ज्यादा मुरादाबाद की आबोहवा प्रदूषित है। यहीं नहीं 12 अक्टूबर को बीते चार महीने में मुरादाबाद का हवा का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) सर्वाधिक 263 दर्ज किया गया है, जबकि दिल्ली का एक्यूआइ 219 है। पानीपत देश का सबसे प्रदूषित शहर है जिसका एक्यूआइ 329 दर्ज किया गया है।
जानकारों के मुताबिक, अब मौसम परिवर्तित हुआ है। साथ ही दशहरे के बाद से पटाखे भी जलने शुरू हो गए हैं। लिहाजा शहर की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। 201 से 300 तक के एक्यूआइ के बीच हवा का स्तर खराब माना जाता है, शहर का एक्यूआइ 300 के पार पहुंचने से ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सांस लेने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।