Moradabad Education news : 21 से खुलेगी आइटीआइ, तीन शिफ्ट में होंगे प्रैक्टिकल, जानिए किन चीजों पर देना है ध्यान
Moradabad Education news मुरादाबाद में आइटीआइ 21 से खुल जाएगी। शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए तीन शिफ्ट में कराए जाएंगे प्रैक्टिकल।
मुरादाबाद, जेएनएन।Moradabad Education news। कोरोना के कारण महीनों से बंद चल रहे आइटीआइ फिर से गुलजार होगी। 21 सितंबर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रैक्टिकल शुरू करने के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। मुरादाबाद आइटीआइ में 21 सितंबर से तीन शिफ्टों में प्रैक्टिकल शुरू होंगे। छात्र संख्या बढ़ने पर चार शिफ्ट में भी प्रैक्टिकल कराए जा सकते हैं। मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। लेकिन, अब चरणबद्ध तरीके से इन्हें खोलने की तैयारी हो रही है। इसी क्रम में प्रशिक्षण संस्थानों में शारीरिक दूरी बनाने हुए प्रशिक्षक कराए जाने की अनुमति दी गई है।
आइटीआइ के प्रधानाचार्य टीपी कौशिक ने बताया कि 26 ट्रेड में छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिन छात्रों को थ्योरी की जरूरत होगी, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाएगा। लेकिन, प्रैक्टिकल शुरू करने के लिए सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक की तीन शिफ्ट बनाई गई हैं। सभी प्रैक्टिकल कक्षाओं की जगह फील्ड में होंगे, जिससे शारीरिक दूरी बनाई जा सके। छात्रों को लाना होगा सिर्फ एक रजिस्टर और पेनप्रधानाचार्य का कहना है संक्रमण से बचाव के मद्देनजर छात्रों को सिर्फ एक रजिस्टर और पेन लाने की अनुमति होगी। प्रत्येक छात्र के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि हर छात्र एवं छात्रा को यूनीफार्म व आइकार्ड पहनना अनिवार्य होगा, इसके बाद ही उन्हें संस्थान में एंट्री मिलेगी।
इन तीन शिफ्टों में होंगे प्रैक्टिकल
सुबह -7 से 11 बजे तक
दोपहर -11 से 3 बजे तक
शाम3 से 7 बजे तक
21 सितंबर से प्रैक्टिकल के लिए आइटीआइ खुल रहे हैं। शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए तीन शिफ्ट बनाई गई हैं। छात्र संख्या बढ़ती है तो चार शिफ्ट में प्रैक्टिकल होंगे। छात्रों को थ्योरिकल पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से ही दी जाएगी।
- टीपी कौशिक, प्रधानाचार्य, आइटीआइ