विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद CWC में संग्राम: 50 साल के मौलाना से निकाह की जिद पर अड़ी किशोरी, मां से छीनने की कोशिश

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:59 PM (IST)

मुरादाबाद सीडब्ल्यूसी में एक 17 वर्षीय किशोरी और 50 वर्षीय मौलाना राशिद हुसैन के निकाह को लेकर विवाद हुआ। किशोरी ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मां बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी और सामने 50 वर्षीय मौलाना राशिद हुसैन निकाह करने के लिए उसे अपने साथ ले जाने की जिद पर था। बीच में खड़ी 17 वर्षीय किशोरी का रुख भी बार-बार बदल रहा था। कभी वह माता-पिता के साथ जाने को तैयार होती तो मौलाना को देखते ही फिर उसके साथ जाने की जिद करने लगती।

गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) कार्यालय में इसी को लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा और खींचतान होती रही। आरोप है कि मौलाना ने किशोरी की मां से छीनाझपटी कर किशोरी को ले जाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद विवेचक और पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठे। समिति अध्यक्ष अमित कौशल के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई। कुंदरकी निवासी किशोरी 20 सितंबर की सुबह घर से लापता हो गई थी।

स्वजन ने गाजियाबाद निवासी मौलाना राशिद हुसैन पर किशोरी को अगवा करने और गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। स्वजन का यह भी आरोप है कि मौलाना तंत्र-मंत्र का काम करता है और इसी के जरिए लोगों के संपर्क में रहता है।

इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी की मां की तहरीर पर कुंदरकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। तीन दिन पहले किशोरी कुंदरकी थाने पहुंच गई। पुलिस को दिए बयान में उसने मौलाना से प्रेम करने और उसी से निकाह करने की इच्छा जताई।

इसके बाद पुलिस उसे काउंसिलिंग के लिए सीडब्ल्यूसी लेकर पहुंची थी। थाना प्रभारी कुंदरकी हम्बीर सिंह ने बताया कि किशोरी मेडिकल में बालिग बताई गई थी लेकिन, बाल कल्याण समिति उसे नाबालिग मान रही है।

काउंसिलिंग में माता-पिता के साथ जाने को हुई तैयार

गुरुवार को समिति के सामने किशोरी की काउंसिलिंग हुई। इस दौरान उसने किसी तरह के शोषण से इन्कार किया। समझाने पर वह माता-पिता के साथ जाने को तैयार हो गई।

किशोरी के बदलते बयानों, 50 वर्षीय मौलाना से उसके संपर्क और सीडब्ल्यूसी परिसर में हुए विवाद ने पूरे मामले को गंभीर और पेचीदा बना दिया है।

यह भी पढ़ें- रामपुर की मेहताब बनीं ममता: मुरादाबाद के प्रेमी जागेशपुरी संग रचाई शादी, बोलीं- सनातन धर्म में है आस्था