कारतूसों का हिसाब न देने पर मुरादाबाद के युवक पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Police filed case for not giving account of cartridges सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक लाइसेंस धारक के द्वारा खरीदे गए कारतूसों की सही जानकारी न देने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारियों के द्वारा कारतूसों की रेंडम चेकिंग की जा रही है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Police filed case for not giving account of cartridges : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक लाइसेंस धारक के द्वारा खरीदे गए कारतूसों की सही जानकारी न देने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारियों के द्वारा लाइसेंस धारकों के द्वारा लिए गए कारतूसों की रेंडम चेकिंग की जा रही है। सिविल लाइंस थाने के आशियाना चौकी प्रभारी सौरभ त्यागी ने मोरा की मिलक निवासी लाइसेंस धारक सुरेंद्र सिंह के यहां पहुंच कर जांच की। इस दौरान पता चला कि लाइसेंस की वैधता मई 2023 तक है। जबकि अप्रैल 2015 से तक लाइसेंस धारक ने रायफल के लिए 120 कारतूस लिए थे। जबकि चेकिंग के दौरान सात कारतूस और 14 खोखा मिले। 113 कारतूसों का वह कोई हिसाब नहीं दे सके। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर ही आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार : कटघर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। कटघर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि छह जुलाई 2021 को कांठ थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी सज्जाद अली ने एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया थ। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह आरोपित सज्जाद को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के आदेश : मझोला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपित युवक नाबालिग बेटी को देखकर अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता ने बताया कि बीते 17 अगस्त को रात करीब आठ बजे उनकी बेटी छत पर गई थी। उसी दौरान पड़ोसी ने छत में पहुंचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।