Moradabad coronavirus news update : कोरोना संक्रमित युवक की मौत, 46 संक्रमित, 616 निगेटिव
Moradabad coronavirus news update मुरादाबाद में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।
मुरादाबाद जेएनएन। कोरोना संक्रमितों की संख्या मुरादाबाद जिले में लगातार बढ़ रही है। रविवार की शाम लखनऊ केजीएमयू से मिली 684 लोगों की रिपोर्ट में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर की घनी आबादी, पॉश कालोनी और गांव-देहात के 46 लोग संक्रमित हुए हैं। 616 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। एक रिपीट और 23 लोगों की अवेटिड है। जबकि 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरी ओर रविवार की शाम कोरोना संक्रमण 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को बुखार की वजह से कांठ रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 जुलाई को निजी पैथलेब पर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। 12 को रिपोर्ट मिलने से पहले मौत हो गई। युवक पाकबड़ा के मुहल्ला मल्लाना का रहने वाला था।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि दस सराय पुलिस चौकी के पास नौ साल का बच्चा, 13 साल की किशोरी, 15 वर्षीय किशोर, 63 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय युवक, कानून गोयान में 20 वर्षीय युवती, 13, 16 वर्षीय किशोर, 35 वर्षीय महिला, ढकिया में 18 वर्षीय युवती, भूड़े का चौराहा क्षेत्र में 23, 33, 32 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय महिला, कचहरी के सामने 65 वर्षीय महिला, गांधी नगर का 39 वर्षीय युवक, बुद्धि विहार 12 वर्षीय किशोर, 30, 40 युवक, 60 वर्षीय बुजुर्ग, विकास नगर में 32 वर्षीय युवक, कंजरी सराय में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, अशोक नगर में 10 वर्षीय किशोर, निजी अस्पताल में भर्ती 56 वर्षीय पुरुष, करूला का 28 वर्षीय युवक, विजय नगर रामपुर रोड की 25, 45 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरुष, हरथला की 53 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर की 29 वर्षीय युवक, गजरौला का 56 वर्षीय बुजुर्ग, डीआरएम कार्यालय के 27, 40 वर्षीय युवक, हरथला स्टेशन रोड की तीन साल का बच्चा, लाइनपार चाऊ की बस्ती की 28 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय महिला, भोजपुर में 55 वर्षीय बुजुर्ग, लालबाग का 62 वर्षीय बुजुर्ग, शिवनगर जयंतीपुर का 36 वर्षीय युवक, बाला की सराय 60 वर्षीय बुजुर्ग, लाइनपार विकास नगर तिराहे का 47 वर्षीय पुरुष संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया है।
चीनी मिलों ने गांवों के सैनिटाइजेशन का कार्य किया पूरा
नपद की चीनी मिलों ने लगातार दूसरे दिन भी गांवों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अजय ङ्क्षसह ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे दिन रविवार को बिलारी, अगवानपुर, रानीनांगल और बेलवाड़ा के अतिरिक्त स्योहारा एवं असमोली चीनी मिल के द्वारा गांवों के सैनिटाइजेशन में सहयोग किया गया। अकबर सिहाली, छज्लानंगला, दयानाथपुर, लदावली, कुचावली, महमूदपुर माफी, रायपुर खुर्द समेत अन्य गांवों को सैनिटाइज कर सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा किया गया।