विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में कोचिंग छात्रा की गला दबाकर हत्या, मर्डर कर ढेला नदी के किनारे फेंका गया शव

Published: Sat, 25 Jul 2026 04:08 PM (GMT+05:30)

मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा में कोचिंग कर रही बिजनौर की ललिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव भगतपुर ...और पढ़ें

छात्रा की हत्या कर फेंका गया शव।

छात्रा की हत्या कर फेंका गया शव।

HighLights

  1. बिजनौर की ललिता की गला दबाकर हत्या की गई।

  2. शव भगतपुर क्षेत्र में ढेला नदी किनारे मिला।

  3. पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में रहकर कोचिंग कर रही बिजनौर की ललिता की हत्या कर शव भगतपुर क्षेत्र में ढेला नदी के किनारे फेंक दिया। युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं। मामले की जानकारी युवती के स्वजन को दे दी है।

बिजनौर के रेहड़ा थाना क्षेत्र के गांव नारायण निवासी सोदपाल की बेटी ललिता बीते एक साल से ठाकुरद्वारा में रहकर कोचिंग करती थी। शुक्रवार को युवती का भाई बहन से ठाकुरद्वारा मिलने आया था। बहन को जरूरी सामान दिलवाकर वापस घर चला गया। इसके बाद रात में युवती अचानक गायब हो गई।

शनिवार दोपहर भगतपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर दत्तराम के पास एक युवती का शव मिला है। पुलिस ने युवती के पास से मिले दस्तावेज के माध्यम से उसकी शिनाख्त कर स्वजन को जानकारी दी। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या किसने की और क्यों की इसकी जांच में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में बड़ा खेल! एक ही परिवार को बांट दिए 12 फ्लैट, सम‍ित‍ि की जांच रिपोर्ट में खुले कई राज