Move to Jagran APP

Moradabad Weather : एक सप्‍ताह में ठंड से म‍िल जाएगी राहत, देखें आगामी द‍िनों में कैसा रहेगा तापमान

Moradabad Weather मौसम व‍िभाग के अनुसार आने वाले द‍िनों में मौसम साफ हो जाएगा। इसी के साथ लोगों को ठंड से राहत म‍िल जाएगी। आने वाले एक सप्ताह में पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 08:58 AM (IST)
Moradabad Weather : एक सप्‍ताह में ठंड से म‍िल जाएगी राहत, देखें आगामी द‍िनों में कैसा रहेगा तापमान
पारा तीन से चार डिग्री ऊपर चढ़ सकता है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Weather। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। बीते दिनों कड़ाके की ठंड के बाद मंगलवार को धूप ने इस परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से भी इसके लिए भविष्यवाणी जारी कर दी गई है। पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले एक सप्ताह में धीरे-धीरे पारा ऊपर की ओर चढ़ेगा और ठंड पर लगाम लगेगी। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद की मानें तो आने वाले एक सप्ताह में पारा तीन से चार डिग्री ऊपर चढ़ सकता है।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह में बादलों से छुटकारा मिलने के आसार हैं, जिससे मौसम साफ होगा और धूप खिलनी शुरू होगी। हालांकि, रात में हल्का कोहरा छा सकता है। लेकिन, सुबह होते ही धूप से कोहरा और ठंड दोनों से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि जनवरी को अब सिर्फ 10 दिन शेष हैं। ऐसे में मौसम में परिवर्तन होना शुरू होगा। उनके अनुसार एक दो दिन बाद से ही पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा। रात का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सिसय के बीच पहुंचेगा, वहीं दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जिससे एक सप्ताह बाद ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

कुछ ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में पारा

दिन              न्यू. तापमान               अधि. तापमान

19 जनवरी       9.0                          21.0

20 जनवरी       9.0                          22.0

21 जनवरी      8.0                           20.0

22 जनवरी       7.0                         19.0

23 जनवरी       8.0                         19.0

24 जनवरी      9.0                          19.0

25 जनवरी       9.0                         20.0 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.