विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद भाजपा मोर्चों में बड़ा फेरबदल: अनुज बिश्नोई किसान मोर्चा के प्रमुख, महिला मोर्चा को भी मिली नई कमान

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:06 PM (IST)

मुरादाबाद में भाजपा ने किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।

अनुज बिश्नोई बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष। सौ.भाजपा

अनुज बिश्नोई बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष। सौ.भाजपा

HighLights

  1. अनुज बिश्नोई बने भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष।

  2. सुनीता सैनी महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त।

  3. महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष पद अभी लंबित।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। अनुसूचित मोर्चा के बाद सोमवार को भाजपा की ओर से किसान मोर्चा व महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। हैरानी वाली बात यह रही कि महानगर किसान मोर्चा होल्ड कर दिया गया, जो चर्चा का विषय बना है।

किसान मोर्चा में जिले के अध्यक्ष बने अनुज बिश्नोई मूलरूप से कांठ के ग्राम सलेमपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वह किसान मोर्चा में जिला महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। इधर, महानगर में किसान मोर्चा में अध्यक्ष पद के लिए ललित चौधरी, आलोक शर्मा व जयप्रकाश पाल तीन नामों का पैनल भेजा गया था।

चर्चा है कि नामों को लेकर संगठन में ही विरोधाभास के चलते उसे होल्ड कर दिया गया। ऐसे में फिर से तीन नामों का पैनल मांगा जा सकता है। इधर, महिला मोर्चा की जारी सूची में भी चौकाने वाला नाम सामने आया।

सुनीता सैनी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। सिंपल चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों अभी तक महिला मोर्चा में ही महामंत्री का दायित्व निभा रहीं थीं।

अब जल्द ही ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा तय है। मोर्चो में युवा मोर्चा का इंतजार बढ़ सकता है क्योंकि जब तक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं होती तब तक जिला संगठन का विस्तार संभव नहीं है।

ऐसे में जिले में युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के दावेदारों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। जिले में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के अर्पित चौहान व महानगर में अमन शर्मा व गुड्डू सैनी का नाम चर्चा में है। इनके नाम पैनल में प्रमुखता में भेजे भी गए है।