विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर 10.80 लाख की ठगी, डीआईजी ने दिए जांच के आदेश

Published: Mon, 16 Mar 2026 06:29 PM (IST)

मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख 80 हजार रुपये की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर आरोपितों से रुपये वापस मांगे तो धमकी दी। डीआइजी ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

कुंदरकी के कुलवाड़ा निवासी डालचंद्र ने डीआइजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कटघर क्षेत्र में फर्म में गार्ड है। 2018 में उसकी फर्म में काम करने वाले एक व्यक्ति ने गोंडा में रहने वाले अपने दामाद से मुलाकात कराई थी।

मुलाकात के दौरान आरोपित ने बताया कि उसकी सचिवालय में तैनात अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। आरोपित ससुर दामाद ने डालचंद्र को आश्वासन दिया था कि वह उसके बेटे की सरकारी विभाग में नौकरी लगवा देंगे।

इसके बाद आरोपित ने रेलवे और उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर पीड़ित के बेटे के फार्म भरवा दिया था और 12 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपितों ने अलग अलग तारीख पर दस लाख 80 हजार रुपये ले लिए थे, लेकिन डालचंद्र बेटे की नौकरी किसी विभाग में नहीं लगी।

बाद में रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। डीआइजी मुनिराज जी ने प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।