लॉकडाउन में ड्रोन कैमरों से हो रही मस्जिदों की निगरानी,चारों तरफ पुलिस का सख्त पहरा Sambhal News
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से पूरे देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हर जगह मुस्तैद है।
सम्भल,जेएनएन। रमजान का पवित्र माह शुरु हो गया है। जुमे पर मस्जिदों व छतों पर भीड़ न लगे इसके लिए पुलिस सतर्क है। इसी के चलते शुक्रवार को मस्जिदों व छतों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई। लॉकडाउन नहीं होता अधिकतर रोजेदारों का समय मस्जिदों में बीतता लेकिन इस बार रमजान लॉकडाउन में शुरु हो रहे हैं। ऐसे रोजेदार भीड़ नहीं लगा सकते और मस्जिदों में नमाज नहीं अता नहीं कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन सख्त बना हुआ है। पुलिस, मुस्लिम मुहल्लों लक्ष्मन गंज, जारई गेट, कुरैशियान में छतों तथा बड़ी मस्जिद आदि में ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है। इसके पीछे मकसद एक ही है कि किसी भी दशा में एक जगह भीड़ एकत्र नहीं होने पाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। शासन और प्रशासन ने कहा कि रमजान में मुस्लिम समाज के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। कुछ चीजों में ढील देने की भी बात कही जा रही है। वहीं दूसरी और लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस हर जगह मुस्तैद है। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।