विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष और उनके साले के खिलाफ छेड़छाड़ मुकदमा

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 13 Sep 2020 08:31 AM (IST)

Molestation case कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी और उनके साले समेत कई लोग छेड़छाड़ के मामले में फंस गए ...और पढ़ें

मुरादाबाद में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष और उनके साले के खिलाफ छेड़छाड़ मुकदमा
मुरादाबाद में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष और उनके साले के खिलाफ छेड़छाड़ मुकदमा

मुरादाबाद।  Molestation case। विवादों में रहने वाले कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी व उनके साले समेत पांच लोगों के खिलाफ गलशहीद पुलिस ने छेड़छाड़ व घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने का मुकदमा लिखा है। आरोपित कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की है।

गलशहीद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक वह मूल रूप से रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा बड़ा हाता में निवास कर रही है। 28 अगस्त को वह अपने पुत्री के साथ घर पर थी। तभी सामने होटल से उठा धुंआ महिला के घर में घुसने लगा। धुएं से घर भरने के कारण महिला की पुत्री ने होटल पर मौजूद रफीक से आपत्ति जताई। कहासुनी के दौरान बात बढ़ गई। फरहान, रफीक, कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी व एक अज्ञात व्यक्ति महिला के घर में जा घुसे। पीड़िता के साथ मारपीट की, इस दौरान के साथ कपड़े भी फाड़ दिए। गलशहीद पुलिस ने महिला की गुहार अनसुनी कर दी। तब पीड़िता ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने गलशहीद पुलिस को दिया। गलशहीद थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों की तलाश हो रही है।