Move to Jagran APP

विधायक महबूब अली के भाई-भतीजों व पड़ोसियों के बीच चले लाठी-डंडे, पथराव में कई लोग घायल Amroha news

दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। महिलाओं ने खुद को को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 02:36 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 05:55 PM (IST)
विधायक  महबूब अली के भाई-भतीजों व पड़ोसियों के बीच चले लाठी-डंडे, पथराव में कई लोग घायल Amroha news
विधायक महबूब अली के भाई-भतीजों व पड़ोसियों के बीच चले लाठी-डंडे, पथराव में कई लोग घायल Amroha news

 अमरोहा , जेएनएन।  रजबपुर में शहर विधायक महबूब अली के भाई-भतीजों की उनके पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद लाठी-डंडों और फिर पथराव में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कुछ लोगोंं को हिरासत में भी ले लिया।

loksabha election banner

रजबपुर  कस्बे के शकरपुर रोड पर मंजूर अहमद  व  विधायक महबूब अली के भाई महमूद अली उर्फ भूरे का मकान है। दोनों के बीच कल भी विवाद हुआ था। दोनों तरफ से मुकदमे भी दर्ज कराए  गए  थे। गुरुवार सुबह आठ बजे महमूद  अली के पक्ष के  शकरपुर निवासी सलमान  रजबपुर  जा रहे  थे।  रास्ते मे खड़े मंजूर  के पक्ष के लोगों  से उसका विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया और मारपीट शुरू हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस  दो लोगों को थाने ले आई। उसके तुरंत बाद ही शकरपुर से सलमान पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर मंजूर के घर में घुस गये और मारपीट शुरू कर दी।  जो सामने आया उसे जमकर पीटा गया।  किसी तरह  लोग जान बचाकर भागे। महिलाओं  व  युवतियों  ने खुद  को  कमरे में बंद कर लिया। इसी  दौरान मौका पाकर मंजूर के घर से कुछ लोग भागकर  निपनिया  वाले  मुहल्ले  में छिप  गए। इनका पीछा करते हुए दबंगों ने उन पर पथराव कर दिया। दबंगों के  हाथों  में डंडे व  पत्थर देखकर कालेज जा  रही  छात्राएं  खेतों की ओर  भाग गईं।  मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक  सतेन्द्र  कुमार सिंह भारी  पुलिस बल के साथ पहुंचे और  दबंगों पर लाठी चार्ज करते हुए हुए खदेड़ दिया।  इसके बाद पथराव व मारपीट में गंभीर  रूप से घायल मंजूर अहमद को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण  के लिए भेज दिया।  सलमान पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं।  इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा  दर्ज  किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.