Move to Jagran APP

चांद पर नहीं लेकिन, भारतीयों के दिल पर जरूर उतर गया मिशन चंद्रयान-2 Moradabad news

लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले ही लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। पूरा देश सफल लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इंतजार जब खत्म न हो हुआ तो लोगों को निराशा हुई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 02:54 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 03:10 PM (IST)
चांद पर नहीं लेकिन, भारतीयों के दिल पर जरूर उतर गया मिशन चंद्रयान-2 Moradabad news
चांद पर नहीं लेकिन, भारतीयों के दिल पर जरूर उतर गया मिशन चंद्रयान-2 Moradabad news

मुरादाबाद। चांद पर लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग न हो पाने के बाद से सोशल मीडिया पर इसरो का एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इसरो के चेयरमैन के. सिवन रोते हुए दिख रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हौसला दे रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो सिर्फ प्रधानमंत्री और इसरो चेयरमैन के. सिवन का नहीं है। के.सिवन की आंख से गिरते आंसू सवा करोड़ भारतीयों की उम्मीदें हैं, जो फिलहाल पूरी न हो सकीं। प्रधानमंत्री का कंधा इन्हीं हिंदुस्‍तानियों का समर्थन है, जो वैज्ञानिकों से कह रहा है कि पूरा देश आपके साथ है।

loksabha election banner

मिशन चंद्रयान-2 के कई चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके थे लेकिन, जैसा कि इसरो चीफ पहले ही कह चुके थे कि लैंडिग के अंतिम 15 मिनट काफी खतरनाक होंगे। उनकी आशंकाएं यूं ही नहीं थीं क्योंकि वो मिशन के मुखिया थे, उन्हें हर अंदेशे का अंदाजा था। लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले ही लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। पूरा देश सफल लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इंतजार जब खत्म न हो हुआ तो लोगों को निराशा हुई लेकिन, सभी ने अपने देश के वैज्ञानिकों की मेहनत को दिल से सलाम किया। आखिर करें भी क्यों न, क्योंकि हमारे वैज्ञानिक वह कर रहे थे जो आज तक कोई देश न कर सका है। चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर लैंडिंग का प्रयास करने वाला भारत पहला देश है। मिशन चंद्रयान-2 से मिली निराशा के बाद भी इसरो वैज्ञानिकों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट का भूचाल आ गया। पूरे देश ने एक बार फिर फेसबुक, वाट्सएप, और ट्विटर के माध्यम से दिखा दिया कि हम हर जीत-हार में अपनों के साथ हैं। हमें इसरो के वैज्ञानिकों पर नाज है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा इसरो चेयरमैन और प्रधानमंत्री की तस्वीर तो वायरल हो ही रही है, वहीं कई ऐसी पोस्ट भी हैं जो वैज्ञानिकों को हौसला देने वाली हैं। इन सभी पोस्ट को देखते हुए लग रहा है कि भले ही लैंडर विक्रम चांद की सतह पर न उतर सका हो लेकिन, इसरो वैज्ञानिकों के इस प्रयास ने भारतीयों के दिल पर साफ्ट लैंडिंग की है। मुरादाबाद वासियों ने भी इस मिशन में मिली निराशा के बाद अपने वैज्ञानिकों के समर्थन में जमकर पोस्‍ट किए। नेताओं, व्‍यापारियों, स्‍टूडेंट़स सभी ने वैज्ञानिकों के इस प्रयास को सराहा। 

वायरल हुआ संपर्क टूटा है, संकल्प नहीं 

विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग फेल होने के बाद भारतीयों की उम्मीदें कमजोर हुईं लेकिन, टूटी नहीं। लोग वैज्ञानिकों को हौसला देते हुए तरह-तरह की पोस्ट कर रहे थे। इनमें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जो पोस्ट वायरल हुई वह है संपर्क टूटा है संकल्प नहीं।वैज्ञानिकों को हौसला देते हुए तरह-तरह की पोस्ट कर रहे थे। इनमें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जो पोस्ट वायरल हुई वह है संपर्क टूटा है संकल्प नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.