कपूर कंपनी पुल के लिए रेल राज्यमंत्री का वादा अधूरा
लाइनपार पुल निर्माण के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का आश्वासन भी अधूरा रहा।
मुरादाबाद । लाइनपार पुल निर्माण के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का आश्वासन भी अधूरा रहा। उन्होंने सशर्त आश्वासन दिया था कि लाइनपार के लोगों की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। उनका वादा लाइनपार के लोगों को याद है। रेल प्रबंधन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी लाइनपार के लोगों के दिलों को कचोट रही है। कपूर कंपनी पुल का जिक्र जुबां पर आते ही रेल राज्यमंत्री का वादा याद आ जाता है। 2017 में मेमू का उद्घाटन करने आए रेल राज्य मंत्री का वादा याद करके लाइनपार के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सशर्त हामी भरी थी। रेल राज्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी रेलवे अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सुध नहीं ली। उन्होंने कहा था कि पुल निर्माण के लिए जिला प्रशासन को दोनों ओर जमीन देनी पड़ेगी। अतिक्रमण हटाने के साथ निर्माण के लिए फंड देना होगा। इस घोषणा के बाद रेलवे अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी ने चुप्पी साध ली। इस दौरान कई बार रेलवे के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन कपूर कंपनी पुल बनाने के लिए अंतिम निर्णय जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन ने नहीं लिया है। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बाद लाइनपार के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोग दैनिक जागरण अभियान से जुड़ रहे हैं।
हम लोग निरंतर कर रहे प्रयास
कपूर कंपनी पुल के लिए हम लोग निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए फिर रेल राज्य मंत्री से मिला जाएगा। लाइनपार के लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए मेरी पूरी कोशिश रहेगी। पुल निर्माण कराएंगे। रितेश गुप्ता, विधायक शहर
पुल के निर्माण से मिलेगी राहत
कपूर कंपनी पुल का निर्माण बहुत जरूरी है। लाइनपार के लोगों की समस्या दूर होगी। मंडी समिति से आने वाले लोगों को इस पुल के निर्माण से आने-जाने में राहत होगी। पहली फुर्सत में पुल का निर्माण होना चाहिए। हाजी इकराम कुरैशी, विधायक देहात
अतिशीघ्र होना चाहिए निर्माण
दैनिक जागरण ने लाइनपार के लोगों की जनसमस्या को मुद्दा बनाने के साथ आंदोलन शुरू किया है। कपूर कंपनी पुल निर्माण अतिशीघ्र होना चाहिए। इसका निर्माण प्राथमिकता के साथ कराया जाए, जिससे लोगों की परेशानी दूर हो। हाजी फहीम, विधायक बिलारी
पुल के लिए माता मंदिर से आज निकालेंगे रैली
लाइनपार के लोगों की समस्या को दूर कराने के लिए दैनिक जागरण के साथ जनसमूह जुड़ने लगा है। ¨हदू युवा वाहिनी के सैकड़ों पदाधिकारी गुरुवार को लाइनपार माता मंदिर के पास जुटेंगे। यहां से वे लाइनपार में रैली निकालकर लोगों को बताएंगे। जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक बड़ी तादाद में लोग जुटेंगे। कपूर कंपनी पुल सबकी समस्या है। शिद्दत के साथ इसमें शामिल होंगे। पुल निर्माण के लिए लाइनपार कपूर कंपनी पुल समन्वय समिति का गठन कपूर कंपनी पुल निर्माण के लिए आगे आए लोगों ने बुधवार को कपूर कंपनी पुल निर्माण समन्वय समिति का गठन किया है। समिति में लाइनपार के लोगों के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्षद ने अपनी सहभागिता की है। इसमें पार्षद चंद्रशेखर सैनी, राजेश गुप्ता, माया सैनी, सरोज सैनी, हीरा भारती, प्रदीप कुमार प्रभाकर, रजनी देवी, दीपक सैनी, अशोक सैनी, ओमवती सैनी के अलावा सर्वेश्वर नाथ विश्नोई, अनिल खन्ना, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, अनुपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, विनोद कुमार गौतम, चौधरी नरेंद्र सिंह, वीके मालवीय, अनिल कुमार सिंह चौहान, जयनंद सुयाल, रामबहादुर चौहान, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, विवेक चौधरी, विवेक कुमार गौतम, नरेश चंद गुप्ता, विनोद कुमार विश्नोई, डॉ. राजेश रंजन, सत्यपाल सिंह, संजीव चौहान, एसएन सिंह, नरेंद्र त्यागी, विशन स्वरुप सिंह, सतीश कुमार, प्रेमपाल सिंही, रमेश कुमार वर्मा, चंचल शर्मा, कपिल देव, विजय लक्ष्मी पंडित, नितिन शर्मा, ¨हदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, रवि कुमार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू लोचब, सुषमा सरन, प्रीति कश्यप के अलावा बड़ी संख्या में लोग कपूर कंपनी पुल निर्माण समिति से जुड़ रहे हैं।