मुस्लिम समाज को लेकर मंत्री बलदेव औलख ने कह दी ये बात Rampur News
बलदेव सिंह औलख ने मुस्लिम समाज का आभार जताया और अल्पसंख्यक मोर्चा के शाकिर अली का मुस्लिम समाज के लोगों को जोडऩे के लिए आभार व्यक्त किया।
रामपुर। जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि उपचुनाव में रामपुर में मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़ा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाकिर अली राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचे और उपचुनाव में मुस्लिम इलाकों में भाजपा को मिले वोट के बारे में अवगत कराया। शाकिर अली ने शहर के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या योजना, किसान जन धन योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिया गया है। इन्हीं नीतियों को देखकर लोगों में भाजपा व प्रत्याशी को बंपर वोट डाले। खासकर मुस्लिम तबके के लोगों में विश्वास प्राप्त किया। राज्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को सफल कर दिया है।