प्रवासी मजदूरों को काउंसिलिंग के बाद मिलेगा रोजगार
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सासद ने उपलब्धियां बताई।
मुरादाबाद : केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सासद डॉ. महेंद्र नाथ पाडे ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से वार्ता की और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया।
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले मजदूरों की काउंसिलिंग कराने के बाद उनकों प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। काउंसलिंग से पता चलेगा कि मजदूर किस तरह का रोजगार चाहते हैं। उन्होंने एक-एक केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा पीएम मोदी स्वदेशी-स्वावलंबन के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान देश में 16 लैब में कोरोना की जांच हो रही थी, आज देशभर में 622 लैब में जांच हो रही है। तीन लाख पीपीई किट रोजाना बन रहे हैं। 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज केंद्र ने दिया है, मुरादाबाद के छोटे इंडस्ट्री वालों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया है। भाजपा ने ही गांधी के सपने को पूरा किया है। मनीष दीक्षित, गजेंद्र शर्मा, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, राहुल सेठी, संजय ढाका, तुषार विश्वास आदि शामिल रहे।