Move to Jagran APP

भाजपा को मिटाने के लिए दूसरी जंग का एलान

मुरादाबाद:काग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:00 AM (IST)
भाजपा को मिटाने के लिए दूसरी जंग का एलान
भाजपा को मिटाने के लिए दूसरी जंग का एलान

मुरादाबाद:काग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए। साथ ही उनमें मिशन 2019 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का जोश भरा गया। दिग्गजों ने भाजपा को मिटाने के लिए दूसरी जंग शुरू करने की बात कही। कहा कि इस जंग में भाजपा को मिटाने के लिए काग्रेस जनों को लडऩा है और फतह हासिल करनी है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की राय भी जानी गई। कमोबेश सौ कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी न उतारने व नेताओं पर उपेक्षा के आरोप लगाए।

prime article banner

पंचायत भवन में आयोजित सम्मेलन को खिताब करते हुए राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि काग्रेस ने कन्वेनशन का अंदाज बदला है। अब तक नेताओं को वर्कर्स से बात करने का मौका नहीं मिलता था। उनके सुझाव मन में ही रह जाते थे। जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने वर्कर्स को संपन्न बनाया। उन्होंने गलती स्वीकारते हुए अनेक उदाहरण भी पेश किए। कहा कि काग्रेस के सामने चुनौतिया हैं, भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए सीबीआई, ईवीएम व तेल के कमीशन का अपार धन है। कार्यकर्ताओं को इसके खिलाफ जंग लडऩे के लिए मजबूती के साथ खड़ा होना है। उन्होंने संगठन का ढाचा मजबूत करने के लिए छोटे स्तर की कमेटिया गठित करने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कार्यक्त्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि आज नेता भाषण नहीं देंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं का दर्द सुना जाएगा। कार्यकर्ता बेखौफ होकर अपने सुझाव रखें। काग्रेस उनका सम्मान करेगी।

सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, प्रमोद तिवारी, बंसी पहाडिय़ा, समीना शफीक ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और मिशन 2010 को सफल बनाने के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया। भाजपा सरकार के मंत्री व विधायकों द्वारा महिलाओं के साथ बढ़ रही वारदातों पर अफसोस जताया।

राज्यसभा सदस्य राशिद अल्वी ने भाजपा पर लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। कहा कि जो लोग आरएसएस के साथ हैं वो देशभक्त हैं और बाकी देशद्रोही हैं। आरएसएस ने महात्मा गाधी के नमक आदोलन में भी शिरकत नहीं की थी। कार्यक्त्रम के प्रभारी पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने काग्रेस को ही जनता आवाज सुनने वाली पार्टी बताया। कहा काग्रेस किसी धर्म जाति की बात करने के बजाए सब को साथ लेकर चलने की बात करती है। प्रभारी नसीब सिंह, नसीम कुरैशी ने भी विचार रखे। सम्मेलन में विनोद गुम्बर के प्रयासों की सराहना की गई। पूर्व मंत्री रीना कुमारी, पूर्व विधायक फूलकुंवर व मुहम्मदुल्ला, असलम खुर्शीद, आनंद मोहन गुप्ता, डॉ. मुहम्मद सादिक, कनीज फात्मा, मीनू दीक्षित,देश राज शर्मा, प्रमोद प्रत्येकी, फूलवती सैनी, सगीर सईद, हरचरन सिंह, आसिफ कमाल, जयप्रकाश शर्मा, राकेश कुमार वशिष्ठ, विजय मिश्रा, कृपाल सिंह, आरफीन मदनी, अशोक सक्सेना, अख्तर सलमानी, किरन तोमर, असद मौलाई, अशोक कपूर, जगदीश शर्मा, सिद्धार्थ भारत, रिजवान कुरैशी, राजकमल गुप्ता, रवि अरोरा, विनोद गुम्बर ने सुझाव रखे। राकेश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने काग्रेस में शामिल होने का एलान किया। संचालन प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.