Move to Jagran APP

महापौर विनोद अग्रवाल को हृदयाघात, अस्पताल में भर्ती

जासं मुरादाबाद महापौर

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 01:35 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 01:35 AM (IST)
महापौर विनोद अग्रवाल को हृदयाघात, अस्पताल में भर्ती
महापौर विनोद अग्रवाल को हृदयाघात, अस्पताल में भर्ती

महापौर विनोद अग्रवाल को हृदयाघात, अस्पताल में भर्ती

loksabha election banner

जासं, मुरादाबाद : महापौर विनोद अग्रवाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें साईं अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। बेटे की बहू और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की रात करीब पौने दो बजे उन्हें घबराहट महसूस हुई और पसीने आने लगे। इसके बाद उन्हें साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह उनकी एंजियोग्राफी हुई और फिर स्टंट डाला गया। शाम तक उनकी हालत ठीक है और वह बेहतर अनुभव कर रहे हैं। बताया कि कांवड़ मेला के दिन कांवड़ियों की सेवा में व्यस्तता रही। थकान अधिक होने के कारण मानइर हार्ट अटैक पड़ा था। जिसको भी जानकारी हुई उन्होंने अस्पताल पहुंचकर महापौर का हाल जाना। अस्पताल जाकर स्वास्थ्य जानने वालों में की नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद एवं नगर निगम के कर्मचारी शामिल रहे। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें गहन निगरानी में रखने के कारण उनके नजदीक जाने नहीं दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.