VIDEO VIRAL : अमरोहा में मायावती के जन्मदिन पर लूटा केक, आप भी देखिये
बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने पहुचे कार्यकर्ता केक काटने के दौरान उग्र हो गए और केक के लिए लूट खसोट मच गई। लूटपाट और हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है।
अमरोहा (जेएनएन): बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने पहुचे कार्यकर्ता उस समय उग्र हो जब केक काटा जा रहा था। केक को लेकर लूट खसोट मच गई। कुछ कुर्सियां तोड़ीं तो कुछ इधर उधर हवा में उछालते हुए फेंक दी गईं। कार्यकर्ताओं में केक लूटने के लिए जमकर खींचतान हुई। इसके बाद खूब हंगामा किया। बाहरी प्रत्याशी की संभावनाओं को लेकर नारेबाजी भी की।
भाषण के बाद आई केक काटने की बारी
embed code
मंगलवार को बाइपास रोड स्थित एक बैंकट हाल में बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे थे। मुख्य अतिथि जॉन इंचार्ज राजकुमार गौतम समेत सभी वक्ताओं का भाषण होने के बाद जब केक काटने की बारी आई तो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंच की तरफ आ गए। इस दौरान धक्का मुक्की शुरू हो गई। जैसे तैसे केक काटा तो केक लूटने के लिए होड़ मच गई।
मंच की ओर आए कार्यकर्ताओं ने लूटा केक
कार्यकर्ता एक दूसरे को धकियाते हुए मंच की तरफ आ गए। इससे अफरा तफरी मच गई। केक को लूट लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी की संभावना को लेकर उसके विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। पदाधिकारियों ने जैसे तैसे मामला शांत कराया।
बाहरी लोग कार्यक्रम को चाहते थे बिगाडऩा
इस बारे में बसपा जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह का कहना है कि मुख्य अतिथि उस समय निकल चुके थे। हंगामा करने वाले बाहरी लोग थे, जो कार्यक्रम को बिगडऩा चाहते थे।