सविता क्यों झूली फांसी के फंदे पर..
मुरादाबाद: रखेड़ा गांव के सविता के साथ में ऐसा क्या हुआ कि खेत से लौटी और जीवन लीला खत्
मुरादाबाद: रखेड़ा गांव के सविता के साथ में ऐसा क्या हुआ कि खेत से लौटी और जीवन लीला खत्म कर ली। पड़ोसी जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के रखेड़ा गांव में हुई यह घटना गुरुवार शाम चार बजे की है।
11 माह पहले हुई थी शादी
-गांव रखेड़ा निवासी रामेश्वर की शादी करीब 11 माह पहले सविता के साथ हुई थी। 22 वर्षीय सविता का मायका थानाक्षेत्र के गांव काई मरोरा का है, जो ढवारसी चौकी क्षेत्र के तहत आता है।
पति के साथ गई थी खेत पर
-गुरुवार दोपहर में सविता अपने पति के साथ खेत पर गई थी। वहां से लौटी और गांव में रस्सी के फंदे में गर्दन फंसा कर झूल गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी पर ससुराली दौड़े
जानकारी हुई ससुराली घर पहुंचे और फंदे पर झूलती सविता की लाश देखी तो सभी की चीख निकल गई।
मच गई गांव में खलबली
-गांव में फांसी के फंदे पर सविता की मौत पर क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सीओ भी पहुंचे जांच को
-हसनपुर पुलिस के साथ सीओ अजय कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने पड़ताल करते हुए पीएम की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में लेकर अमरोहा भिजवा दिया।
घटना की वजह से अनभिज्ञता
- ससुराल पक्ष सविता द्वारा आत्महत्या करने की वजह के प्रति अनभिज्ञता जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई विवाद नहीं था, आत्महत्या की वजह बनता। इसके बारे छीनबीन की जा रही है।
पुलिस को है मायकेवालों का इंतजार
-सविता के मायकेवालों का पुलिस को इंतजार है। उनके आने पर कुछ और पुख्ता जानकारी पता चल सकेगी।