Move to Jagran APP

मां ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना कर मांगीं मन्नतें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 01:47 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 01:47 AM (IST)
मां ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना कर मांगीं मन्नतें
मां ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना कर मांगीं मन्नतें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में संकीर्तन और भजन कीर्तन होते रहे। मनोकामना मंदिर में विशेष आरती हुई। काली मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल की ओर से चैत्र नवरात्र में कीर्तन कराया गया। दूसरे दिन मां ब्रह्ममचारिणी की पूजा अर्चना की गई। संयोजिका अनीता श्रीवास्तव ने मां के जीवन का वर्णन किया। माता रानी को श्वेत वस्त्रों, आभूषण एवं सफेद फूलों से भवन सजाया गया। कीर्तन का प्रारंभ माता की ज्योति जलाकर हुआ। भक्तों ने गणेश वंदना से कीर्तन की शुरुआत की। यजमान द्वारा भवन में सुंदर घूंघट खुलवाकर सभी को माता रानी का दर्शन कराया। भजन के पश्चता माता की आरती कर भोग लगाया और प्रसाद वितरण हुआ। वहीं जय दुर्गे मंडल की देवी ब्रह्माचारिणी की स्तुति के बाद कीर्तन हुए। दुर्गा मंदिर कोर्ट रोड पर पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, आदि चढ़ाए। पंडित पाती राम सिमल्टी ने मां की महिमा का वर्णन किया।

loksabha election banner

आरती कर दुर्गा माता से की विश्व मंगल की कामना

मुरादाबाद : सोमवार को शिवसेना पदाधिकारियों ने मनोकामना मंदिर में सामूहिक आरती गायन किया। आरती के बाद भक्तों ने नव दुर्गा माता से विश्व मंगल की कामना की। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसमें अंकुर अग्रवाल, मंजू राठौर, गुड्डू सैनी, मनोज कुमार, ममता गुप्ता, सचिन अग्रवाल, सचिन चौधरी, राहुल सक्सेना आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.