Move to Jagran APP

मक्का क्रय केंद्र का कच्चा निकला वादा, किसान परेशान

किसानों की आया दोगुनी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बार-बार दावे करती है लेकिन अभी तक मक्का क्रय केंद्र नहंी खुल पाए है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 02:04 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 02:04 PM (IST)
मक्का क्रय केंद्र का कच्चा निकला वादा, किसान परेशान
मक्का क्रय केंद्र का कच्चा निकला वादा, किसान परेशान

मुरादाबाद : किसानों की आया दोगुनी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बार-बार दावे करती है। सरकार के दावों की हकीकत अब किसान ही खोल रहे हैं। किसानों को सरकार के दावों के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार ने किसानों से मक्का,ज्वार,बाजरा के साथ ही उड़द क्रय केंद्र खोलने के दावे किए थे,लेकिन धान क्रय केंद्र के अलावा जनपद में अन्य फसलों की खरीद के क्रय केंद्र नहीं खोले गए। बीते माह किसानों ने मक्का क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर कमिश्नर कार्यालय को घेरकर प्रदर्शन किया था,उस दौरान कमिश्नर ने शासन से किसानों की वार्ता भी कराई थी, लेकिन इसके बाद भी किसानों के लिए मक्का के क्रय केंद्र नहीं खोले गए। जुलाई माह में किसानों की मक्का की फसल पक गई थी,सरकार ने पोस्टरों में मक्का क्रय केंद्र खोलने के दावे और प्रचार भी किए जा रहे हैं,जबकि हकीकत में जनपद में एक भी मक्का खरीद के केंद्र नहीं खोले गए। मक्का खरीद के लिए 1700 रुपये प्रति कुंतल दाम भी निर्धारित किए गए थे। सरकार ने जब मक्का नहीं खरीदा तो किसानों को मजबूर होकर बाजार में 1100 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से मक्का बेचना पड़ा। क्रय केंद्र न खुलने से मंडल के किसानों में बड़ी नाराजगी है। किसान नेता सरकार के दावों को झूठा बताते हुए खुद को छले जाने की बात कह रहे हैं।

loksabha election banner

धान खरीद के लिए खुले 49 क्रय केंद्र

प्रशासन ने जनपद में धान की खरीद के लिए 49 क्रय केंद्र खोले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों से वीडियो कांफ्रेसिंग कर बार-बार क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को पूरा लाभ देने की बात कह रहे हैं। अभी तक जनपद में 49 क्रय केंद्रों में 1527 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है,जबकि धान खरीद के लिए 50000 मिट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को धान खरीद का समर्थन मूल्य सरकार ने 1750 से 1770 रुपये तय किया है। लेकिन इसके बाद भी क्रय केंद्रों में किसानों की ज्यादा आमद दर्ज नहीं हो रही है।

बिलारी तहसील उड़द खरीद का एक केंद्र खुला

किसानों के लगातार दबाव के बाद जनपद की बिलारी तहसील में उड़द खरीद के लिए एक केंद्र खोलने की बात प्रशासन के अफसरों ने कही है। अफसरों का दावा है कि बिलारी में इस केंद्र का संचालन किया जा रहा है। उड़द का समर्थन मूल्य सरकार ने 5600 रुपये प्रति कुंतल तय किया है,जबकि बाजार में 4000 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से उड़द खरीदी जा रही है।

किसान करेंगे प्रदर्शन : हरपाल

किसान सरकार की नीतियों से दुखी है। हमें आश्वासन देने के बाद भी जनपद में मक्का, बाजारा, ज्वार के क्रय केंद्र नहीं खोले गए। वहीं सरकार पोस्टरों में प्रचार करके झूठे दावे कर रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी 28 नवंबर को किसान प्रदर्शन करेंगे। चौधरी हरपाल सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाकियू अराजनैतिक असली पूरी पारदर्शिता से किया जा रहा काम : लक्ष्मीशंकर

जनपद में उड़द दाल का क्रय केंद्र बिलारी में संचालित हो रहा है। जिन फसलों की पैदावार है,उनके क्रय केंद्र जनपद में खोले गए हैं। धान खरीद के लिए 49 क्रय केंद्र खोले गए हैं। 50000 मिट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को शासन से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। क्रय केंद्रों में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है।लक्ष्मीशंकर सिंह,एडीएम प्रशासन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.