लॉकडाउन ने लगाया शादियों पर ग्रहण,निकाह की भी टलने लगीं तारीखें Sambhal News
लॉकडाउन के कारण शादियों और निकाह के टलने का सिलसिला जारी है। अन्य उत्सव जो इस दौरान होने हैं उन्हें लोग या तो टाल रहे हैं या बेहद सादगी से मना रहे हैं।
सम्भल,जेएनएन। लॉकडाउन के कारण शहर में 50 से अधिक शादियां टल गई हैं। भीड़भाड़ जुटाने की मनाही के चलते कई आयोजन टालने पड़ गए हैं। ह$की$का, विवाह, मुंडन, संस्कार और गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यों पर भी रोक लग गई है।
ऐसे में समाज, घर-परिवार और नाते-रिश्तेदारों में प्रस्तावित शुभ कार्यों पर भी कोरोना की मार पड़ती दिख रही है। प्रदेश में जो आयोजन होंगे भी वे सन्नाटे और बेहद सीमित लोगों के बीच रस्मी तौर पर मनाए जाएंगे। शुभ आयोजनों पर पड़ी कोरोना की मार ने बैंड-बाजा वालों, फोटोग्राफर, किराना, डीजे व टेंट व्यवसायियों की बुङ्क्षकग भी चौपट कर दी है। जिन घरों में शहनाइयां गूंजनी थी वहां पर अब सन्नाटा पसरा है।
शादी के कार्ड भी वितरित हो गए
हयात नाना थाना क्षेत्र के सराय तरीन निवासी सलमान की शादी 24 मार्च को होनी थी शादी को लेकर तैयारियां चलने लगी थी और मैरिजहाल बुक हो गया था। यहां तक कि शादी के कार्ड भी बट गए थे। अचानक लॉक डाउन होने की वजह से सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन खत्म होगा। इसी को देखते हुए लड़की और लड़के के पक्ष के लोगों ने शादी इसके बाद करने पर रजामंदी कर दी। इसी तरह 25 को आदिल, 26 को रि•ावान की शादी भी होनी थी जो टल गई।
ईद बाद होगा निकाह
सराय तरीन निवासी तहसीन की बारात 2 अप्रैल को जानी थी। बारात की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मैरिज हॉल समेत अन्य काम के अलावा निकाह में देने वाला उपहार का सामान भी आ गया हैं। लेकिन लॉक डाउन के वजह से सारे अरमानों पर पानी फिर गया। दोनो के परिजनों ने निकाह ईद बाद करने की तारीख तय की हैं।
प्रशासन से मिलेगी अनुमति तो होंगे फेरे
सराय तरीन निवासी चंद्रपाल के पुत्र विवेक का विवाह भी कोरोना की वजह से हट सकता हैं। उसका विवाह 19 अप्रैल को हैं। उन्हें डर हैं कि कही लॉक डाउन का समय अगर बाद गया तो विवाह टालना पड़ सकता। अगर प्रशासन अनुमति देगा तो फेरे होंगे नही तो नही।