खाने के साथ उबल गई छिपकली, भोजन करने से परिवार के नौ लोग बीमार Rampur News
जहां डॉक्टरों ने सभी को भर्ती कर उनका उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी लोगों की स्थिति अब सामान्य है। कुछ ही देर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया गांव में एक परिवार के नौ लोग शुक्रवार की देर रात अस्पताल में भर्ती कराए गए। दरअसल परिवार के लोगों ने साथ बैठकर खाना गया। खाना खत्म होने पर बर्तन में मरी छिपकली मिली। इसके बाद कुछ ही देर में पूरे परिवार की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
खाता नगरिया में शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे। लियाकत खान अपने परिजनों के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान खाना खत्म होने पर पता चला कि खाने के बर्तन में छिपकली मरी पड़ी है। इसके बाद खाना खा चुके परिजनों में नौ की हालत बिगडऩे शुरू हो गई। घबराए परिजनों में इफरत जहां, फराह, रेशमा, लालू बेगम, उमेर, हुमेर, आसिफ और इल्मी की हालत बिगड़ गई। सभी को ग्रामीणों की सहायता से सरकारी अस्पताल लाया गया।