Move to Jagran APP

LIVE Rampur Panchayat Election Voting News : ज‍िले में शाम छह बजे तक 68.52 फीसद मतदान, अभी भी बूथों पर पहुंच रहे लोग

Rampur Panchayat Election Voting News मुरादाबाद मंडल के रामपुर में सुबह सात बजे से न‍िर्धारित समय पर पंचायत चुनाव के ल‍िए मतदान शुरू हो गया। बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। लोग उत्‍साह के साथ मतदान क‍िया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:18 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 06:53 PM (IST)
LIVE Rampur Panchayat Election Voting News : ज‍िले में शाम छह बजे तक 68.52 फीसद मतदान, अभी भी बूथों पर पहुंच रहे लोग
रामपुर में बूथ के बाहर लगी मतदाताओं की लाइन। जागरण

मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर में शाम छह बजेे तक 68.52 फीसद मतदान हुुुुआ। बूथों पर सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं की लाइन लगी रही। ज‍िले में कुल 680 ग्राम प्रधान और 859 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग हो रही है। जिला पंचायत के 34 और ग्राम पंचायत के 8504 सदस्यों के पद हैं। कुल मतदाता 1300150 हैं। 898 केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

loksabha election banner

LIVE Rampur Panchayat Election Voting News 

पंचायत चुनाव के ल‍िए सुबह से शुरू हुआ मतदान शाम तक जारी रहा। शाम छह बजे तक 68.52 फीसद मतदान हुुुुआ। छह बजे के बाद ही भी वोटर बूथों पर पहुंच रहे थे। बूथ पर मौजूद कर्मी वोट डलवाने में उनका सहयोग कर रहे हैं। मतदान खत्‍म होने के बाद मतदान फीसद बढ़ सकता है।  

रामपुर में शाम छह बजे तक मतदान की स्थिति

ब्लाक                         फीसद

स्वार                          70.20

शाहबाद                      68.40

बिलासपुर                    68.33

चमरौआ                      65.70

सैदनगर                      69.40

मिलक                        68.20

कुल वोटिंग                  68.52

रामपुर में पांच बजे तक मतदान की स्थिति

ब्लाक                              फीसद

स्वार                               65

शाहबाद                          62.30

बिलासपुर                        61.00

चमरौआ                          57.40

सैदनगर                           61.20

मिलक                             62.10

कुल वोटिंग                        61.85

दिन भर बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। मतदाताओं की कतार ऐसी थी कि कोविड के दो गज की दूरी वाले नियम की धज्जियां उड़ गईं। जिले में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए कोविड नियमों का पालन करने को लेकर भी तमाम प्रयास किए गए। बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। सुबह सात बजे मतदान शुरू होना था, लेकिन मतदाता पहले ही बूथों पर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे मतदाताओं की कतार लगने लगीं। महिला और पुरुष मतदाता लाइन में लगे तो बूथों पर तैनात कर्मचारियों ने शुरू में उनके हाथ सैनिटाइज भी कराए और मशीन से तापमान भी चेक किया, लेकिन जैसे-जैसे कतार लंबी होती गई तो कोविड संक्रमण से बचाव के प्रयास विफल होने लगे। लाइन में लगे मतदाताओं के बीच बिल्कुल भी गैप नहीं नजर आया। एक दूसरे से सटे मतदाताओं को देख कई बार भ्रमण कर रहे अधिकारियों ने समझाया, लेकिन अधिकारियों के जाने के बाद स्थिति फिर जस की तस हो गई। चमरौआ ब्लाक के अजीतपुर, मिलक के धनेली पूर्वी,  शाहबाद के ग्राम करनपुर, ओसी, राम नरेंद्रपुर, मसवासी के सीतारामपुर आदि ज्यादातर गावों में  मतदान केंद्रों पर शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन होता नहीं दिखा।

रामपुर में तीन बजे तक मतदान की स्थिति

ब्लाक                                   फीसद

स्वार                                    51

शाहबाद                               48.10

बिलासपुर                              48.50

चमरौआ                               47.00

सैदनगर                                48.90

मिलक                                  50.10

कुल वोटिंग                            49.13

एक बजे तक मतदान की स्थिति

ब्लाक                               फीसद

स्वार                                 36

शाहबाद                             36.20

बिलासपुर                          36.12

चमरौआ                             37.30

सैदनगर                             36.50

मिलक                               38.40

कुल वोटिंग                         36.73

मह‍िला मतदाताओं में द‍िखा जोश

पंचायत चुनाव में अब महिलाओं का वर्चस्व बढ़ने लगा है। बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशी मैदान में हैं तो गांव की सरकार चुनने के लिए महिला मतदाताओं में भी जोश है। महिलाएं सुबह ही घरों से निकलकर बूथों पर वोट डालने पहुंच गईं। ग्राम पहाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर ऐसा ही नजारा द‍िखा। वहीं पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में भी काफी उत्‍साह देखने को म‍िला।

प्रत्‍याशी ह‍िरासत में 

पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के अंदर जाने पर पुलिस ने एक और प्रत्याशी को पकड़ लिया। जिला पंचायत के वार्ड छह के प्रत्याशी शाईम एजाज खां मिलक खानम थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मतदान केंद्र के अंदर भी चले गए। इसी को लेकर पुलिस से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने में बंद कर दिया। उनके पिता स्वर्गीय शाहिद एजाज खां जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन थे।

सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति

ब्लाक                       फीसद

स्वार                        22

शाहबाद                   21.50

बिलासपुर                 23

सैदनगर                    23

मिलक                      21

कुल वोटिंग              22.12

पीठासीन अधिकारी की ब‍िगड़ी तबीयत, एडीजी बरेली जोन ने क‍िया न‍िरीक्षण

पहाड़ी गांव स्थित पोलिंग बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी रव‍िंंद्र सिंह गंगवार की तबीयत अचानक ब‍िगड़ गई। इससे बूथ पर कुछ देर के ल‍िए अफरातफरी मच गई। बाद में एंबुलेंस बुलाकर उन्‍हेें अस्‍पताल भेजा गया। वहीं दूसरी ओर मिलक के धनेली पूर्वी गांव स्थित बूथ का निरीक्षण करने के ल‍िए एडीजी जोन बरेली अविनाश चंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने व्‍यवस्‍थाओं का जायजा ल‍िया और जरूरी द‍िशा-न‍िर्देश भी द‍िए। उनके साथ स्टाफ ऑफिसर ओम प्रकाश यादव भी मौजूद रहे। 

फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

चमरौधा ब्लाक के जूतियां गांव में फर्जी वोटिंग कराने के आरोप में शहजाद नगर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी महफूज अहमद को पकड़ लिया। महफूज नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज शहजाद नगर के प्रधानाचार्य भी हैं। जिला पंचायत के वार्ड 19 से चुनाव लड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि  इनके घर में फर्जी मतदाता पहचान पत्र रखे हुए थे। इसी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम का कहना है कि फर्जी वोटिंग नहीं, बल्कि सैंपल बैलट पेपर घर में रखे हुए थे जो बरामद किए गए हैं‌। पूछताछ की जा रही है।

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी क‍िया मतदान

रामपुर के बिलासपुर तहसील के ग्राम शिवनगर स्थित प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी मतदान क‍िया। मतदान के बाद उन्‍होंने अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए खुशी जाह‍िर की। दरअसल राज्यमंत्री के भाई कुलवंत सिंह औलख भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

सुबह नौ बजे तक मतदान की स्थिति

ब्लाक                              फीसद

स्वार                                 9

शाहबाद                            9.80

बिलासपुर                        10

सैदनगर                           9.60

मिलक                             11

कुल वोटिंग                      9.73

पुलिस कर्मी को बताया मास्‍क लगाने का तरीका

कोरोना संक्रमण के बीच हो रहे जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव की भी जिम्मेदारी पुलिस अधिकारी निभा रहे हैं। इस दौरान भ्रमण पर निकले एसपी शगुन गौतम ने जब एक पुलिस कर्मी को मास्क के प्रति लापरवाही करते देखा तो टोक दिया। उसे मास्क ठीक से पहनने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों में उत्‍साह

जिले में पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों में गजब का उत्साह है। ज्यादातर बूथों पर सुबह साढ़े छह बजे से मतदाता पहुंचने लगे थे। महिलाओं में भी वोट डालने को लेकर होड़ लगी है। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर में बने मतदान केंद्र पर महिला और पुरुषों की कतार समय से पहले की लग गई। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मदारपुर शाहबाद व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल है।

पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात

जिले में पंचायत चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल लगाया है। पुलिस के जवानों के अतिरिक्त पीएसी, पीआरडी, होमगार्ड के जवान भी तैनात किए हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदाताओं में काफी उत्‍साह नजर आ रहा है।

860 रिजर्व कर्मचारियों का भी डेटाबेस तैयार

अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्री राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी के साथ-साथ मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के माध्यम से आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार निर्वाचन कराया जा रहा है। मतदान की गंभीरता को देखते हुए निर्धारित मतदान कार्मिकों की उपलब्धता के अतिरिक्त 860 रिजर्व कर्मचारियों का भी डेटाबेस तैयार किया गया है। इसके साथ ही कार्मिकों के बेहतर प्रबंधन के दृष्टिगत 906 अतिरिक्त रिजर्व कर्मचारियों को भी चिन्हित किया गया है, जिनमें विभिन्न मान्यता प्राप्त मदरसों के 268 अध्यापक भी शामि‍ल हैं। मदरसों के अध्यापक पहली बार मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे वे पहली बार मतदान कार्यक्रम को संपन्न कराने में भागीदारी न‍िभा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.