Move to Jagran APP

अमरोहा के गांव में पहुंचा तेंदुए का जोड़ा, हमला करके बकरी को बनाया शिकार

Leopard in Amroha उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में गजरौला के गांव तिगरिया खादर में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने पर दहशत का माहौल बन गया। तेंदुए ने घर के अंदर बंधी बकरी को भी निवाला बना लिया है। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 10:43 AM (IST)
अमरोहा के गांव में पहुंचा तेंदुए का जोड़ा, हमला करके बकरी को बनाया शिकार
Leopard in Amroha : ग्रामीणों ने रात में ही की खेतों में कांबिंग, वन विभाग को दी सूचना

अमरोहा, जेएनएन। Leopard in Amroha :  उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में गजरौला के गांव तिगरिया खादर में तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने पर दहशत का माहौल बन गया। एक तेंदुए ने घर के अंदर बंधी बकरी को भी निवाला बना लिया है। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। मामला गुरुवार की रात दो बजे का है। गांव निवासी रमेश के घर पर रोजाना की तरह स्वजन आंगन में सो रहे थे। पास में ही बकरी बंधी हुई थी।

loksabha election banner

बताते हैं कि इस दौरान दो तेंदुए आंगन में पहुंच गए। एक तेंदुए ने बकरी पर झपट्टा मारकर पकड़ लिया। इस दौरान पास में सो रही रमेश की पुत्री रजनी की आंख खुल तो उसने देखा कि दोनों तेंदुए छलांग लगाकर जा रहे थे। एक के मुंह में बकरी थी। युवती ने शोर मचाया तो स्वजन व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाद में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर खेतों की तरफ तेंदुए की तलाश में कांबिंग की मगर, कोई सुराग नहीं लगा।

शुक्रवार को दिन निकलने पर 112 डायल पुलिस के साथ वन विभाग को सूचना दी गई। उधर, घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग के दारोगा राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी लेकिन, घटनास्थल हसनपुर रेंज में होने के कारण वहां के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया।

बस से उतरते समय छात्र से मारपीट, फायरिंग करके फैलाई दहशत : टीएमयू की बस से उतरे समय छात्र को हमलावरों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। मामले की तहरीर थाने में दे दी है। शहर के मुहल्ला विजयनगर निवासी सर्वेश शर्मा का पुत्र आदित्य मुरादाबाद के टीएमयू में बीसीए फाइनल वर्ष का छात्र है। वह रोजाना कालेज की बस से आता जाता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह बस से महादेव चुंगी के निकट उतरा। इस दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया।

दहशत फैलाने की नियत से दो राउंड फायरिंग की। छात्र के संग मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने थाने पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र साथ मारपीट किए जाने का पता चला है। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान फायरिंग नहीं होने की बात सामने आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.