Move to Jagran APP

Amroha News: मंडी धनौरा में दीवार फांदकर कालेज के अंदर घुसा तेंदुआ, क्षेत्रवासियों में दहशत

पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। गांव सैरकपुर अमहेड़ा मुसल्ले पुर मलहुपुरा आदि ग्रामों में तेंदुआ देखा जा चुका है। जिसकी धरपकड़ को लेकर वन विभाग ने दो ग्रामों में पिंजरे भी लगाए हैं। अब तेंदुआ शहर के नजदीक देखा जा रहा है।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 03:14 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 03:14 PM (IST)
Amroha News: मंडी धनौरा में दीवार फांदकर कालेज के अंदर घुसा तेंदुआ, क्षेत्रवासियों में दहशत
तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

अमरोहा, जागरण संवाददाता : मंडी धनौरा में तेंदुआ अब आबादी की तरफ कूच कर रहा है। रविवार रात तेंदुआ विचरण करता हुआ शहर के निकट स्थित एक कालेज की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। इसके बाद यहां नजदीक काशीराम कालोनी के आसपास काफी देर तक विचरण करता रहा। जिससे लोग दहशत में हैं। वन विभाग ऐसी किसी जानकारी से इन्‍कार कर रहा है।

loksabha election banner

बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। गांव सैरकपुर, अमहेड़ा, मुसल्ले पुर, मलहुपुरा आदि ग्रामों में तेंदुआ देखा जा चुका है। जिसकी धरपकड़ को लेकर वन विभाग ने दो ग्रामों में पिंजरे भी लगाए हैं। अब तेंदुआ शहर के नजदीक देखा जा रहा है। बीती देर रात तेंदुआ शहर स्थित एक कॉलेज की दीवार फांद कर अंदर घुस गया। यहां काफी देर तक विचरण करता रहा। इसके बाद तेंदुआ यहां नजदीक स्थित काशीराम कॉलोनी के निकट पहुंचा। यहां कॉलोनी निवासी सुरेश, श्याम व जितेंद्री आदि ने तेंदुए को कॉलोनी के निकट विचरण करते देखे जाने का दावा किया है। जिसके बाद से लोग खौफजदा है। इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई है। उधर, विभाग ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर रहा है। रेंजर करण सिंह ने बताया कि उन्हें काशीराम कॉलोनी के निकट तेंदुआ देखे जाने की कोई सूचना नहीं है।

पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल रहे तेंदुए: :शहर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर हस्तिनापुर वन्य जीव विहार क्षेत्र है। यहां जंगली जानवर विचरण करते हैं। गर्मी आने पर पानी की तलाश में अक्सर जानवर आबादी की तरफ कूच कर जाते हैं। वन विभाग का दावा है कि सेंचुरी क्षेत्र से तेंदुआ ग्रामीण क्षेत्र के जंगल में पहुंचा है। पानी की तलाश में ही वह विचरण कर रहा है। बरसात होने पर वह स्वयं ही जंगल की तरफ भाग जाएगा। हालांकि वन विभाग भी तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.