यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देर रात में भांजी के कमरे से आ रही थीं चीखने की आवाजें, मामा ने जब दरवाजा खोल देखा तो नजारा देख निकल गई चीख
UP News in Hindi पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने मामा के यहां आई हुई है। देर रात उसके ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चांदपुर। भगतपुर थाना के एक गांव निवासी युवती के साथ घर में घुसकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। युवती के चीखने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए तो आरोपी मौके से भाग गया लेकिन उसका मोबाइल फोन वहीी रह गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के साथ सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है।
मामा के घर आई हुई है युवती
भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने मामा के यहां आई थी तब पड़ोस के ही रहने बाले नसीम अहमद ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कर बार दुष्कर्म किया। जब उसने शादी को कहा तो आरोपी मुकर गया। अब युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह कर दिया है।
घर में घुस गया आरोपी
आरोपी 16 जुन की रात को जबरदस्ती उसके पास घर में पहुंच गया और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवती के साथ दुष्कर्म किया। कहने लगा कि शादी के बाद भी मुझसे मिलती रहना और मुझे खुश करती रहना। युवती की चीखने की आवाज से परिजन जाग गये। तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
