सम्भल में दो युवकों का अपहरण, मांगी ढाई लाख रुपये की फिरौती, रकम नहीं मिलने पर हत्या करने की थी तैयारी
Sambhal Crime News उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में कार सवार बदमाशों ने दो युवकों का मंगलवार की रात अपहरण कर लिया।बदमाशों ने ढाई लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने गोपनीय तरीके से ऑपरेशन चलाया और 10 घंटे के अंदर दोनों युवकों को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया।
सम्भल, जेएनएन। Sambhal Crime News : उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में कार सवार बदमाशों ने दो युवकों का मंगलवार की रात अपहरण कर लिया। इसके बाद घर पर फोन करके बदमाशों ने ढाई लाख की फिरौती मांगी। इस पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से ऑपरेशन चलाया और 10 घंटे के अंदर दोनों युवकों को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। साथी ही चार अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया।
बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी की अंजू शर्मा पत्नी सोनू शर्मा ने बहजोई पुलिस को बताया कि उनके पिता राकेश उपाध्याय गांव मूसापुर थाना बिल्सी जनपद बदायूं और उनके मित्र लाल सिंह पुत्र रूपकिशोर गांव दीपपुर डांडा थाना रजपुरा का कुछ लोगों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। फोन से ढाई लाख की फिरौती भी मांगी गई है। पुलिस ने तत्काल आपरेशन चलाते हुए एसओजी और सर्विलांस को भी लगा दिया। जिसके बाद रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भवावला के मजरा कोठरा में अवधेश के मकान से दोनों लोगों को सकुशल बरामद किया गया।
मौके से रामअवतार और रघुपाल गांव मिजाजपुर थाना कैलादेवी
वारदात के बाद फिरौती मांगने वाले नंबर को कर दिया था बंद : प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि जिस नंबर से फोन करके फिरौती मांगी गई थी पुलिस ने उस को ट्रेस करने का प्रयास किया लेकिन उसे बदमाशों ने बंद कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने अपने कुछ मुखबिरों को लगाया और कार का पीछा किया गया। बदमाशों के द्वारा दोनों लोगों को इस्लाम नगर क्षेत्र की ओर भी ले जाया गया था जो कि जरीफनगर थाना क्षेत्र की ओर भी गए थे और घूमते हुए रजपुरा थाना क्षेत्र की ओर पहुंचे जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद किया।
पुलिस ने यह सफलता वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी का पीछा करते हुए पायी। यह गाड़ी जहां से गुजरी जानकारी नहीं गई थी। सम्भल एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि बहजोई से दो लोगों का अपहरण किया गया था। जिसकी सूचना फोन से पुलिस को मिली थी। बदमाशों के द्वारा ढाई लाख की फिरौती भी मांगी गई थी। पुलिस ने 10 घंटे में कामयाबी हासिल की और दोनों लोगों को बरामद कर चार बदमाशों को वारदात में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।