KGK कॉलेज में हंगामा: अवैध पार्किंग वसूली पर कार्रवाई न होने से भड़के ABVP कार्यकर्ता, कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
केजीके कॉलेज में अवैध पार्किंग वसूली पर कार्रवाई न होने से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर कॉलेज में तालाबंदी कर ...और पढ़ें

एएसपी को लेकर प्राचार्य कक्ष पहुचे एबीवीपी कार्यकर्ता।
HighLights
कालेज में अवैध पार्किंग के नाम पर चल रही थी वसूली, किया था हंगामा
पुलिस ने पार्किंग चलाने वाले को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दाऊ दयाल खन्ना नगर स्थित केजीके कालेज में अवैध पार्किंग के नाम की जा रही वसूली के मामले में तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर एबीवीपी के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने बुधवार दोपहर कालेज में पहुंचकर तालाबंदी कर दी और हंगामा करना शुरू कर दिया।
सूचना पर एएसपी अभिनव द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। एबीवीपी के कार्यकर्ता ने प्राथमिकी दर्ज होने तक कालेज के गेट में लगाए गए तालों को खोलने से इनकार कर दिया।
सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता बाइक से केजीके कालेज में पहुंचे। एक स्थान पर कुछ बाइकों को खड़ा देख जब उन्होंने वही पर अपनी बाइक खड़ी की तो एक युवक पहुंचा और उसे पार्किंग स्थल बताकर रुपये मांगने लगा था।
यह सुनकर वह भड़क गए और उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया था। इसके बाद वह प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह के पास पहुंचे और जानकारी। प्राचार्य ने कालेज में कोई भी शुल्क वाली पार्किंग होने से इनकार कर दिया।
यह सुनकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रों से अवैध वसूली करने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया था। करीब पांच घंटे तक कालेज में हंगामा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची थी और पार्किंग चलाने वाले युवक को हिरासत में कर थाने ले गई।
इसके बाद पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के युवक को छोड़ दिया था। उधर अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के चलते बुधवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता फिर से कालेज में पहुंचे और तालाबंदी कर धरना देना शुरू कर दिया। पुलिस और कालेज प्रशासन कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटा है।
