विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamal Shakti Samvad : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा-शौचालय बनने के बाद शर्मिंदगी महसूस नहीं करतीं बेटियां

By Narendra KumarEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 11:01 AM (IST)

Kamal Shakti Samvad ष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने कहा कि देश को विकास के पथ और महिला का सम्मान भाजपा ...और पढ़ें

महिला मोर्चा के कमल शक्ति सम्मेलन में गिनाई उपलब्धियां।
महिला मोर्चा के कमल शक्ति सम्मेलन में गिनाई उपलब्धियां।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Kamal Shakti Samvad : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कमल शक्ति संवाद सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने कहा कि देश को विकास के पथ और महिला का सम्मान भाजपा सरकार में मिला है। नौ देवी नौ शक्ति की तर्ज पर पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा के नौ स्थानों पर सम्मेलन हो रहे हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि नारी शक्ति तरक्की के मार्ग पर है। उनकी सुरक्षा और उत्थान के लिए सरकार काम कर रही है। हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देते रहना है। आप उस बिटिया से पूछिए जो शौच पर जाने से पहले ही शर्मिंदगी महसूस करती थी। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर शौचालय बनवाए हैं, घर-घर गैस पहुंचाई है। पंचायत भवन के जिगर मंच पर हुए कार्यक्रम में बेटियों का उत्साह बढ़ाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने बताया कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है। वहां नारी सशक्तीकरण का कोई काम नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का इंतजाम और उनकी सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर धर्म, जाति, वर्ग के लिए काम किया है। भाजपा सरकार से पहले गरीब महिलाओं को इलाज के लिए धक्के खाने पड़ते थे। लेकिन, आज गरीब महिलाएं पांच लाख रुपये तक का इलाज आयुष्मान योजना के तहत करा सकती हैं। महिला स्वस्थ होगी तो उसका परिवार स्वस्थ होगा और देश मजबूत बनेगा। देश की दिशा उत्तर प्रदेश से तय होती है। इस बार के चुनाव में भी देश की दिशा उत्तर प्रदेश तय करेगा। इसलिए आप सभी दोबारा से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।