Move to Jagran APP

जेपी नड्डा खराब मौसम में अमरोहा आए थे चुनाव की सही दिशा समझाने, बोले- न कोई घर छूटे न कोई वोटर

JP Nadda Visit Amroha शनिवार की शाम बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमरोहा पहुंचे। नड्डा ने एक-एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को पूरी बारीकी से चुनावी टिप्स दिए और चुनाव की सही दिशा समझाई।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:29 PM (IST)
जेपी नड्डा खराब मौसम में अमरोहा आए थे चुनाव की सही दिशा समझाने, बोले- न कोई घर छूटे न कोई वोटर
मौसम के बदले मिजाज की वजह से विलंब हो गया।

अमरोहा, (सौरव प्रजापति)। JP Nadda Visit Amroha : आसमान से बरसते बादल और सर्द हवा के झोकों से कांपता शरीर। शनिवार की शाम ऐसे ही मौसम के मिजाज के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दस्तक दी। इस दौरान जेपी नड्डा से रूबरू होने का उत्साह कार्यकर्ताओं में भी नजर आया। यूं तो दोपहर तीन बजे पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन, मौसम के बदले मिजाज की वजह से विलंब हो गया।

loksabha election banner

बैठक में शामिल होने वाले भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी दो बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए। तीन बज गए, लेकिन नड्डा नहीं आए। इसी बीच बरसात होने लगी और सर्द हवा के झोके शुरू हो गए। ऐसी स्थिति में लोग कांपने लगे। धीरे-धीरे घड़ी की सुई पांच पर पहुंच गई। इसी बीच काले बादलों में हेलीकाप्टर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद क्या। कार्यकर्ताओं के माथे पर जो चिंता की लकीरें खिंच रही थीं तो वह उत्साह में बदल गई।

खास बात है कि नड्डा ने एक-एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को पूरी बारीकी से चुनावी टिप्स देते हुए चुनाव की सही दिशा को समझाने का काम किया। बोले-भाजपा का छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कार्यकर्ता व पदाधिकारी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए। क्योंकि न कोई घर छूटे न कोई वोटर की रणनीति पर भाजपा फतेह करेगी।

माैसम बिगड़ने पर सड़क मार्ग से दिल्ली गए राष्ट्रीय अध्यक्ष : शनिवार की शाम को मौसम का मिजाज बिगड़ने की वजह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हेलीकाप्टर के बजाए सड़क मार्ग के दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान ब्रजघाट तक हाईवे पर वाहन रुकवा दिए गए। बता दें कि मौसम खराब होने की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचे थे। इसके बाद यहां पर बारिश होने लगी। कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद उन्होंने कार से सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली जाने का निर्णय लिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने झनकपुरी से लेकर ब्रजघाट तक हाईवे पर वाहनों का आगवामन रोकते हुए ट्रैफिक साफ करवा दिया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए गए हैं।

ये दिए जीत के मंत्र

- प्रतिदिन दो घंटे सुबह या शाम को घर-घर संपर्क करेंगे।

- सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिदिन किसी न किसी बूथ पर संपर्क में जाएंगे।

- कम से कम तीन बार प्रत्येक मतदाता से संपर्क करना है। अंतिम संपर्क मतदाता पर्ची व हैंडबिल के साथ करना है।

- केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर कुमकुम से तिलक करना है। उनसे आग्रह करना है कि मोदी-योगी के हाथों को मजबूत करिए, जिससे आपको और योजनाओं का लाभ मिले।

- चुनाव तक प्रत्येक गांव व वार्ड में कम से कम पांच-पांच छोटी बैठकें करनी होंगी। समाज के प्रभावशाली लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क की योजना बनाना।

- पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता कमल सखी मंडली बनाएं और गांव-गांव में महिला चौपाल करें। प्

- प्रत्येक गांव और वार्ड में युवाओं के साथ बैठक करें। मोटरसाइकिल पर बडे़ झंडे लगाकर छोटे ग्रुप में प्रत्येक शक्ति केंद्र में प्रचार करें।

- प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का ऊंचा झंडा लगाए। हर गांव-वार्ड में 30 से 50 घरों में झंडे लगाएं और स्टीकर लगाएं।

- 80 प्लस मतदाताओं के फार्म 12 भरवाकर रिटर्निंग आफिसर वीआरसी सेंटर पर जमा कराएं।

- चुनाव तक सभी प्रवासी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.