Move to Jagran APP

जिन्ना भारत विरोधी, तस्वीर क्यों लगेगी : अरुण सिंह

मुरादाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पार्टी कभी

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 May 2018 02:40 AM (IST)Updated: Sat, 05 May 2018 02:40 AM (IST)
जिन्ना भारत विरोधी, तस्वीर क्यों लगेगी : अरुण सिंह
जिन्ना भारत विरोधी, तस्वीर क्यों लगेगी : अरुण सिंह

मुरादाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर पार्टी कभी समझौता नहीं करती है। जम्मू कश्मीर में दो मंत्री रैली में शामिल हुए, उनको इस्तीफा देना पड़ा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ही क्यों, कहीं भी जिन्ना की मूर्ति या तस्वीर क्यों लगे। जिन्ना भारत विरोधी था।

loksabha election banner

महामंत्री ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को नानकबाड़ी गांव में रात्रि विश्राम और चौपाल के लिए आए थे। इससे पहले टीएमयू में न्यू इंडिया निर्माण में 2022 तक युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगने के संबंध में सरकार से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में गठबंधन कोई चुनौती नहीं है। सपा और बसपा फेल हैं। असफल कभी सफल नहीं होते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में सांसदों के टिकट कटने की बात से इन्कार किया। कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों का पुनर्वासन किस प्रकार से हो इस पर काम हो रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है, अब इस पर मैं क्या कहूं। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को किसी नए साथी की जरूरत नहीं है। पहले से ही पार्टी मजबूत है। एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चौपाल में ग्राम प्रधान की शिकायत पर हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला

मुरादाबाद : नानकबाड़ी गांव में चौपाल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जब शासकीय योजनाओं की जानकारी लेना शुरू किया। सामने बैठी भीड़ ने ग्राम प्रधान की शिकायतें करना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान के पक्ष और शिकायत करने वाले खड़े हो गये। इससे जबदस्त हंगामा हो गया। मंच पर मौजूद महापौर विनोद अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता, एलएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त की मौजूदगी में नारेबाजी होने पर चौपाल स्थगित कर दी गई। ग्रामीणों ने कुर्सियां उठा लीं और जमकर ग्राम प्रधान की खिलाफत की। अचानक हुए घटनाक्रम की जानकारी पर पुलिस पहुंची। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के हाथ पैर फूल गए। मुश्किल से लोगों को शांत कराया गया। चौपाल को बीच में ही रोकना पड़ा। कुछ बाद पंचायत फिर शुरू हुई। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान अतर सिंह के घर पहुंचे और भोजन लिया। इस दौरान वहां भारी फोर्स आ गया। सुरक्षा के बीच उन्होंने भोजन ग्रहण किया। वहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। ग्राम प्रधान अतर सिंह ने बताया कि विरोधी पार्टी के लोग थे। उन्होंने हंगामा काटा। पूर्व की सरकार में काम नहीं हुए थे। अब काम हो रहे हैं। इसका विरोध हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.