जेसीबी मशीन से 30 बीघा जमीन को कराया कब्जामुक्त,अतिक्रमणकारियों में हड़कंप Rampur News
काफी समय पहले से मिल रही थी शिकायत। कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वालों में मचा हड़कंप। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण करने पर होगी कठोर कार्रवाई।
रामपुर,जेएनएन। पीपली वन भूमि पर किए अतिक्रमण को पुलिस व वन कर्मियों ने संयुक्त रूप से जेसीबी मशीन से 30 बीघा भूमि को कब्जामुक्त करवाया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है। पीपली वन की भूमि पर कब्जा करने से वन का अस्तित्व सिमटकर रह गया है। लोगों ने वन की भूमि को समतल कर खेती योग्य बना लिया है।
पीपली वन से सटे उत्तराखंड के गांव कलकत्ती निवासी कर्नल ङ्क्षसह व दयाल ङ्क्षसह दोनो भाइयों ने पीपली वन की भूमि से पेड़ काटकर 30 बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया था। गुरुवार को डीएफओ एके कश्यप, मिलक खानम एसओ पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह, वन रेंजर नीरज जोशी पुलिस बल व वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। भूमि की नापकर जेसीबी मशीन को बुला जमीन को कब्जामुक्त करवाया। कार्रवाई के दौरान पीपली वन की भूमि पर कब्जाधारकों में हड़कंप मचा है। डीएफओ ने बताया कि पीपली वन की 30 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया है। पीपली वन की भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
चार माह पहले दोनों भाई गए थे जेल
पीपली वन की 30 बीघा जमीन पर कब्जा करने की सूचना मिलने पर चार माह पूर्व वन कर्मी पुलिस को साथ ले मौके पर पहुंचे थे। कब्जा हटाना शुरु कर दिया था। दोनों भाई कर्नल ङ्क्षसह व दयाल ङ्क्षसह ने पुलिस व वनकर्मियों पर जानलेवा हमला बोलकर अंधाधुंध फायङ्क्षरग शुरू कर दी थी। पुलिस व वन कर्मी जान बचाकर भागे थे। मिलक खानम पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था।