विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपुर में तलाक के बाद फ‍िर से एक होने की जिद, घर के बाहर धरने पर बैठी महिला

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 20 Aug 2020 06:31 PM (IST)

वैवाहिक जीवन में छोटे-मोटे झगड़ों से हमेशा दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। वर्ना बाद में पछताने पर भी कुछ ...और पढ़ें

रामपुर में तलाक के बाद फ‍िर से एक होने की जिद, घर के बाहर धरने पर बैठी महिला
रामपुर में तलाक के बाद फ‍िर से एक होने की जिद, घर के बाहर धरने पर बैठी महिला

रामपुर। जिले के टांडा में एक ऐसा मामला सामने आया जिसकी चर्चा पूरे शहर में हैं। तलाक के बाद महिला और युवक एक होने की राह पर हैं लेकिन कुछ अड़चने उनके सामने समस्‍या बनकर खड़ी हो जा रहीं हैं। तलाकशुदा महिला फिर पति के घर पहुंच गई तो परिजनों ने दरवाजा बंद कर बाहर निकाल दिया। वह पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई।

गांव कसिया कुंडा में युवक व युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्तेदार हैं। डेढ़ वर्ष पहले दोनों पक्षों की सहमति पर निकाह हो गया। दहेज की मांग को लेकर पति ने तीन तलाक दे दिया था। महिला की ओर से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था। जो कोर्ट में चल रहा है। तीन दिन पहले पति अचानक रात में महिला के घर पहुंच गया। महिला के परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर युवक को जमानत कराना पड़ी। युवक के परिजनों का आरोप था कि उसे धोखा देकर अपने घर बुलाया गया था। तीन दिन बाद महिला गुरुवार को अचानक पति के घर पहुंच गई। युवक के परिजनों ने उसे जबरदस्ती बाहर निकालकर दरवाजा बंद दिया। महिला दरवाजे पर ही बैठ गई और पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। उसका कहना है कि वह मर जाएगी पर वापस नहीं जाएगी। युवती का मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया और मौके पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि दोनों पक्षों में मुकदमा चल रहा है। तलाक भी हो गया था। दोनों पक्षों में पंचायत हो रही