Indian Railways : मुरादाबाद रेल मंडल में कोहरे का असर रहा कम, ठंड से कांपे यात्री
Moradabad railway division रेल मंडल के 20 स्टेशनों पर कोहरा छाया रहा। हालांकि इसका असर कम रहा इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर ठंड से यात्री परेशान रहे। हल्की बारिश के बाद कोहरे से राहत मिली।
By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 07:46 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 07:46 AM (IST)
मुरादाबाद। रेल मंडल के 20 स्टेशनों पर कोहरा छाया रहा। हालांकि इसका असर कम रहा, इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर ठंड से यात्री परेशान रहे।
रविवार की रात आठ बजे मुरादाबाद के आसपास के स्टेशनों पर कोहरा आ गया। कोहरे कम घना रहा। रात दो बजे हल्की बारिश होने के साथ कोहरा खत्म हो गया। ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। प्लेटफार्मों पर इंतजार करने वाले यात्रियों व सफर में इंतजार करने वाले यात्री ठंड के कारण परेशान रहे। यह जानकारी एसीएम नरेश सिंह ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें