सिलेंडर के दाब बढ़ाए जाने के विरोध में चूल्हे पर सपाइयों ने सेेंकी रोटी, महिलाओं ने बनाई सब्जी Sambhal News
रसोई के दाम में बढोत्तरी किये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी के तहत शुक्रवार को सपाईयों ने सिरसी में चूल्हे पर रोटी सेंककर और महिलाओं ने सब्जी बनाकर विरोध किया।
सम्भल । गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि के बाद जहां रसोई का बजट बिगड़ गया तो वहीं लोगों ने विरोध भी करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एक अनोखा विरोध सिरसी में देखने को मिला। जहां सपाइयों ने कच्चे चूल्हे पर खाना पकाया तो सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। सपाइयों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही गैस के दामों को कम नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर आन्दोलन शुरू किया जाएगा।
सपाईयों इस प्रकार से जताया अपना विरोध
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने कस्बा सिरसी में सपा के निवर्तमान जिला सचिव सईद अख्तर ईसराइली के नेतृत्व में गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद सपाइयों ने कच्चे चूल्हे पर रोटी और सब्जी बनाई। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। जिला सचिव सईद अख्तर ईसराइली ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा सरकार आई है तब से लगातार मंहगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही मंहगाई ने गरीब आदमी की कमर तोड़ दी है। कहा कि जनता पहले ही बेरोजगार से परेशान है फिर अब सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में 149 रुपये की वृद्धि कर दी। डॉ. मुस्तफा ने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती कीमत वापस लें, वरना आम जनता सड़कों पर उतरेगी। बाद में सपाइयों ने पैट्रोलियम मंत्री के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाए। इस दौरान नाजमीन, शहबुन, शहरोज बानो, शबनम, आसिम खान, मोहम्मद कासिर, मोहम्मद अली आदि रहे।