Move to Jagran APP

मुरादाबाद में राम मंदिर न‍िर्माण के नाम पर अवैध वसूली, विहिप के पूर्व कार्यकर्ता समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Illegal recovery in the name of Ram temple construction राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। एएसपी के आदेश पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क‍िया गया है।।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 08:55 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 08:55 AM (IST)
मुरादाबाद में राम मंदिर न‍िर्माण के नाम पर अवैध वसूली, विहिप के पूर्व कार्यकर्ता समेत चार के खिलाफ मुकदमा
आरोपितों में एक विश्व हिंदू परिषद के पूर्व पदाधिकारी भी हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Illegal recovery in the name of Ram temple construction। राम मंदिर निर्माण के नाम पर धन उगाही का खेल मुरादाबाद में थम नहीं रहा है। शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि आरोपितों में एक विश्व हिंदू परिषद के पूर्व पदाधिकारी भी हैं।

prime article banner

शुक्रवार से देश भर में राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का अभियान शुरू हुआ है। इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उनके आनुषांगिक संगठन संभाल रहे हैं। उनकी टीमें घर-घर जाकर रसीद देकर लोगों से सहयोग राशि ले रहींं हैं। शनिवार को अभियान के दौरान कार्यकर्ता जब अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे तो उन्हें लोगों ने बताया कि कुछ लोग उनसे पहले आकर चंदा ले गए हैं। इसके बदले में रसीद भी दी हैं। जब उनसे रसीद मांगी गई तो वह मूल रसीद से अलग थी। इसकी जानकारी राममंदिर निधि समर्पण समिति के पदाधिकारियों को दी गई। पदाधिकारियों ने आपस में मंत्रणा करने के बाद थाना सिविल लाइंस में मंदिर के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की तहरीर दी। राममंदिर निधि समर्पण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष ओमप्रकाश शास्त्री व प्रभात गोयल ने एएसपी अनिल यादव को तहरीर दी। बताया कि अयोध्या में निर्माणाधीन राममंदिर के नाम पर धन उगाही की जा रही है। उनके संगठन से मिलती जुलती रसीद छपवाकर कुछ लोग धन उगाही के खेल में लिप्त हैं। आरोपितों के रूप में उन्होंने रोहन सक्सेना निवासी विजय नगर कटघर, अमित अग्रवाल निवासी पुरानी तहसील, हर्ष वर्मा निवासी चौरासी घंटा व विहिप के पूर्व कार्यकर्ता मनोज व्यास का नाम बताया। गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बावत एएसपी अनिल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपों की छानबीन करने के आदेश सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.