Move to Jagran APP

बाइक पसंद नहीं आई तो बिना दुल्हन के ही घर लौट गया दूल्हा

grooms stubbornnes शादी दो दिलों का मिलन है। लेकिन कभी कभी कुछ लोगों की नासमझी की वजह से रिश्ते बनने से पहले ही टूट जाते हैं। अमरोहा के हसनपुर में भी ऐसा ही हुआ।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 08:02 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 08:02 AM (IST)
बाइक पसंद नहीं आई तो बिना दुल्हन के ही घर लौट गया दूल्हा
बाइक पसंद नहीं आई तो बिना दुल्हन के ही घर लौट गया दूल्हा

अमरोहा groom's stubbornnes। तमाम प्रयास और सामाजिक बदलावों के बावजूद लोग दहेज का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। इसकी वजह से आए दिन रिश्ते टूट रहे हैं। दो परिवार बिखर रहे हैं, लेकिन लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। अमरोहा जिले के हसनपुर में भी ऐसा ही हुआ। लोग लालची दूल्हे को कोस रहे हैं।

loksabha election banner

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगा तटबंध किनारे के गांव निवासी एक युवक की बुधवार को बरात मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव में गई थी। दुल्हन के स्वजन बाइक दूसरी कंपनी की दे रहे थे जबकि, दूल्हा दूसरी कंपनी की बाइक लेने की जिद पर अड़ गया। बरात को खाना खिलाने के बाद सात फेरे लेकर शादी की रस्म पूरी होने के बाद विदाई के समय दूल्हा पसंद की बाइक न मिलने पर नाराज होने लगा। पहले तो लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह मानन को तैयार नहीं हुआ।

दूल्हा हर हाल में अपनी पसंद की बाइक पाना चाहता था। दूल्हे के अडिय़ल रवैये से लड़की के स्वजन भी परेशान हो गए। काफी समझाने की कोशिश भी की लेकिन दूल्हा किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद वह फेरे लेने के बावजूद बिना दुल्हन के ही लौट गया। इसके बाद बरात भी लौट गई। हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि कोतवाली पर इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।

अधूरे रह गए अरमान

दुल्हन समेत परिवारीजन कई दिनों से शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। युवती ने शादी के सुनहरे ख्वाब बुने थे। घर में कई दिनों से जश्न का माहौल था। परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे लेकिन अब सबके चेहरे पर मायूसी है। गांव के लोग भी दूल्हे के परिवार को कोस रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.