पति की बेरुखी, पत्नी को कुष्ठ रोग हुआ तो घर में रखने से किया इन्कार, तीन साल पहले हुई थी शादी
Husband Rudeness in Amroha निकाह में पत्नी को हर हाल में कबूल करने वाले पति की पत्नी के प्रति बेरुखी का मामला सामने आया है। पत्नी को चर्म रोग यानी कुष्ठ रोग होने पर पति ने अपने घर लाने से इन्कार कर दिया है।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। Husband Rudeness in Amroha : निकाह में पत्नी (Wife) को हर हाल में कबूल करने वाले पति (Husband) की पत्नी के प्रति बेरुखी का मामला सामने आया है। यूपी के अमरोहा (Amroha) जिले के रहरा के एक गांव के लोगों के अनुसार पत्नी को चर्म रोग (Skin Disease) यानी कुष्ठ रोग (Leprosy) होने पर पति ने अपने घर लाने से इन्कार कर दिया है।
पीड़ित महिला ससुराल जाने के लिए दर-दर गुहार लगा रही है। मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी युवती की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से वह बीमार रहने लगी। चिकित्सकों ने जैसे ही महिला को चर्म रोग (Skin Disease) यानी कुष्ठ रोग (Leprosy) होनो बताया तो पति ने उसका इलाज कराने के बजाय प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर में रखने से इन्कार कर दिया।
इसकी जानकारी जैसे ही महिला के मायके वालों को हुई तो उसके पिता उसे अपने घर ले गए। बेटी का इलाज शुरू कराया। पिता ने बताया कि अब उसकी बेटी की तबीयत में काफी सुधार है। लेकिन, दामाद तथा ससुराल वाले उसे अपने घर ले जाने से मना कर रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि 19 अप्रैल को उसने रहरा थाना पहुंचकर मामले की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाग्य से विवाहिता पर अभी कोई बच्चा नहीं है। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कार की टक्कर से भाई-बहन घायल
गांव चौबारा में रिटायर्ड दरोगा की कार की टक्कर लगने से दो मासूम भाई बहन घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलवार की देरशाम को गांव निवासी जुम्मा का 10 वर्षीय पुत्र सुहान अपनी बहन निशा के साथ सड़क पार कर रहा था।
आरोप है कि इस दौरान वहां पर आई एक रिटायर्ड दारोगा के कार ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों भाई बहन का घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों भाई बहन को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।