अमरोहा में थाने में भिड़े पति-पत्नी, पुलिस से भी नोकझोंक
एक महिला पति की शिकायत करने पर थाने पहुंच गई। कुछ देर बाद पुलिस के बुलाने पर पति भी आ पहुंचा। यहां पर पति-पत्नी दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस की भी पति से नोकझोंक हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को थाने पहुंची।
अमरोहा, जेएनएन। एक महिला पति की शिकायत करने पर थाने पहुंच गई। कुछ देर बाद पुलिस के बुलाने पर पति भी आ पहुंचा। यहां पर पति-पत्नी दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस की भी पति से नोकझोंक हुई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को थाने पहुंची। उसने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके दूसरी युवती से संबंध है। इसलिए वह पत्नी से बात नहीं करता है। इस बात को लेकर आए दिन विवाद भी रहता है। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को भी थाने बुला लिया। यहां पर पहुंचते ही पति-पत्नी एक बार फिर भिड़ गए। गाली-गलौज करते हुए नोकझोंक करने लगे। इस दौरान पुलिस से भी पति की नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में दोनों को समझाकर शांत किया। एसएसआइ प्रमोद पाठक ने बताया कि दोनों को समझाकर मामला शांत कर दिया गया है।