Move to Jagran APP

Hunar Haat in Rampur : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने क‍िया हुनर हाट का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे दस्तकार

Hunar Haat in Rampur केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि हुनर हाट में देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हुनर के उस्ताद आए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश मणिपुर आदि राज्‍यों से लोग आए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 01:51 PM (IST)
Hunar Haat in Rampur : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने क‍िया हुनर हाट का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे दस्तकार
रामपुर में हुनर हाट का उद्घाटन करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता।  Hunar Haat in Rampur : भारत सरकार की ओर रामपुर में लग रहे हुनर हाट का शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुभारंभ क‍िया। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

prime article banner

केंद्र सरकार का अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट लगाएगा। इसके जरिये साढ़े सात लाख कारीगरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसकी शुरुआत रामपुर से की गई है। यहां 16 से 25 अक्टूबर तक हुनर हाट लगाया जा रहा है। श्री नकवी चार दिवसीय दौरे पर रामपुर आए हुए हैं। शुक्रवार को उन्‍होंने अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया था। श्री नकवी ने कहा कि हुनर हाट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने और दस्तकारों व शिल्पकारों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि हुनर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फार लोकल के आह्वान को साकार करने के साथ ही स्वदेशी मिशन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। इससे रामपुर के स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

देशभर से आए हुनरमंद : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि हुनर हाट में देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हुनर के उस्ताद आए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, नागालैंड, आंध्रप्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल एवं अन्य क्षेत्रों से करीब सात सौ शिल्पकार और दस्तकार आ चुके हैं। वे अपने साथ लकड़ी, ब्रास, बांस, कपडे, शीशे, कागज़, मिटटी आदि के शानदार उत्पाद लेकर आए हैं। वुड आयरन के उत्पाद, लकड़ी एवं मिट्टी के खिलौने, हैण्डलूम के उत्पाद, पारम्परिक जड़ी-बुटिया, हर्बल उत्पाद, रामपुरी चाकू, रामपुरी वायलिन, ब्लैक पाटरी, बांस-बेंत के सामान, ड्राई फ्लावर्स, खादी के उत्पाद, आइल पेंटिंग, बाघ प्रिंट आदि के शानदार उत्पाद हुनर हाट में उपलब्ध हैं। हुनर हाट में रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें पंकज उधास जैसे देश के नामजीन गायक भाग लेंगे।

ई प्लेट फार्म पर भी हुनर हाट : केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हुनर हाट ई प्लेटफार्म http://hunarhaat.org पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां देश-विदेश के लोग दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के स्वदेशी सामानों को देख एवं खरीद सकेंगे। श्री नकवी ने कहा कि जो लोग यहां नहीं पहुंच सकेंगे, वे हुनर हाट ई प्लेट फार्म के जरिये ही इसका लाभ उठा सकेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.