Move to Jagran APP

पुलिस का मानवीय चेहरा, आधी रात वाहन के इंतजार में खड़ी थी महिला, पीआरवी ने पहुंचाया घर Amroha News

पीआरवी ने रात साढ़े 12 बजे प्राइवेट वाहन से महिला को घर तक पहुंचाया। काफी देर से सवारी के इंतजार में जोया चौकी पर खड़ी थी महिला। लोगों ने पुलिस की सराहना।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 01:05 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 01:05 PM (IST)
पुलिस का मानवीय चेहरा, आधी रात वाहन के इंतजार में खड़ी थी महिला, पीआरवी ने पहुंचाया घर Amroha News
पुलिस का मानवीय चेहरा, आधी रात वाहन के इंतजार में खड़ी थी महिला, पीआरवी ने पहुंचाया घर Amroha News

अमरोहा। अब ये वो पुलिस नहीं है, जिसे देखकर डर लगता था। यह मित्र पुलिस है। रात के साढ़े 12 बजे सवारी न मिलने पर महिला परेशान खड़ी थी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने शबनम नाम की महिला को प्राइवेट वाहन की व्यवस्था कर उसे घर तक पहुंचाया। इस दौरान पुलिस कर्मी उस वाहन को एस्कॉर्ट भी करते रहे। घर पहुंचने के बाद महिला व उसके परिजनों ने पुलिस कर्मियों को धन्यवाद कहा। 

loksabha election banner

तीन पीआरवी अमरोहा में तैनात 

पिछले दिनों देशभर में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के बाद प्रदेश सरकार ने पीआरवी-112 की अतिरिक्त तैनाती की थी। साथ ही निर्देश दिए थे कि रात को 10 से सुबह छह बजे तक कोई भी महिला 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ले सकती है। पीआरवी उस महिला को उसके घर तक पहुंचाएगी। इस क्रम में जिले में अमरोहा, हसनपुर व गजरौला में तीन अतिरिक्त पीआरवी तैनात की गई थीं। इनमें महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी हुई थी। शनिवार रात लगभग साढ़े 12 बजे अमरोहा निवासी महिला शबनम ने जोया पुलिस चौकी से 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी कि उसे वाहन नहीं मिल रहा है। शबनम दिल्ली स्थित रिश्तेदारी से अकेली आ रही थी। 

सूचना मिली तो दौड़ पड़ी पुलिस 

सूचना मिलने पर पीआरवी बाइक पर तैनात सिपाही संदीप कुमार व होमगार्ड सतपाल ङ्क्षसह फौरन मौके पर पहुंच गए। शबनम से बात कर रात में ही प्राइवेट वाहन किराए पर लिया और खुद एस्कॉर्ट करते हुए उसके घर सुरक्षित पहुंचाया। घर पहुंच कर शबनम व उसके परिजनों ने पुलिस कर्मियों का धन्यवाद किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.