गजरौला के लठीरा गांव में बारिश से मकान गिरा, बालिका दबी, जख्मी Amroha News
बता दें कि गुरुवार की आधी रात के बात से तेज हवा के साथ सुबह 11 बजे तक झमाझम बारिश पड़ी है। सुबह में जिस समय राजपाल का मकान गिरा उस समय भी बूंदे गिर रहीं थीं।
मुरादाबाद, जेएनएन : अमरोहा के गजरौला के लठीरा गांव में बारिश के दौरान एक मकान गिरने से बालिका दबकर जख्मी हो गई। उसे गांव में ही उपचार दिलाया गया है।
कच्चा मकान भरभराकर गिर गया
तिगरी गंगा के उस पार बसे लठीरा गांव में शुक्रवार की सुबह राजपाल सिंह का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलवे में उसकी पुत्री सुनीता दब गई। शोरशराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। चोट आने पर उसे गांव में ही निजी चिकित्सक से उपचार दिलाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बता दें कि गुरुवार की आधी रात के बात से तेज हवा के साथ सुबह 11 बजे तक झमाझम बारिश पड़ी है। सुबह में जिस समय राजपाल का मकान गिरा, उस समय भी बूंदे गिर रहीं थीं।