Move to Jagran APP

मकान का लिंटर गिरने से मची अफरातफरी, महिला घायल Moradabad News

बरसात के मौसम में एक के बाद एक जर्जर मकान गिरते जा रहे हैं। दो दिन पूर्व जिले के बिलारी क्षेत्र में मकान की छत गिर गई थी। अब शहर में लिंटर गिर गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 01:29 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 01:29 PM (IST)
मकान का लिंटर गिरने से मची अफरातफरी, महिला घायल  Moradabad News
मकान का लिंटर गिरने से मची अफरातफरी, महिला घायल Moradabad News
मुरादाबाद। घर में सो रहे परिवार में उस समय अचानक अफरातफरी मच गई। जब जर्जर मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। इस हादसे में एक महिला चोटें आईं हैं। 

शहर के गाड़ीखाना मुहल्ले में होमगार्ड इंद्र नारायण शर्मा का परिवार रहता है। परिवार घर में सोया हुआ था। इस दौरान मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। परिवार के अन्य लोग तो बच गए लेकिन परिवार की महिला राधा शर्मा को चोटें आईं हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.