Move to Jagran APP

Hindi Diwas 2021 : हिंदी में सबसे अधिक काम करने के लिए आरपीएफ और बांगरमऊ रेलवे स्टेशन को मिली राजभाषा मंडलीय शील्ड

Hindi Diwas 2021 हिंदी में सबसे अधिक काम करने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और बांगर मऊ रेलवे स्टेशन को मंडल राजभाषा शील्ड प्रदान की गई है। कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया। मुरादाबाद रेल मंडल में एक सितंबर से 13 सितंबर तक वर्चुअल हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 02:01 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 02:01 PM (IST)
Hindi Diwas 2021 : हिंदी में सबसे अधिक काम करने के लिए आरपीएफ और बांगरमऊ रेलवे स्टेशन को मिली राजभाषा मंडलीय शील्ड
रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने को लिया संकल्प।

मुरादाबाद, जेएनएन। Hindi Diwas 2021 : हिंदी में सबसे अधिक काम करने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और बांगर मऊ रेलवे स्टेशन को मंडल राजभाषा शील्ड प्रदान की गई है। इसके अलावा 32 कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया। मुरादाबाद रेल मंडल में एक सितंबर से 13 सितंबर तक वर्चुअल हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगिता के अलावा हिंदी में काम करने वाले कर्मचारियों की फाइल की जांच की गई। मंगलवार को पखवाड़ा के समापन के अवसर पर सुबह 11 बजे डीआरएम कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

जिसमें मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को काम काज में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने व प्रचार प्रसार करने का शपथ दिलाया। दोपहर में डीआरएम कक्ष में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में काम काज में हिंदी में अधिक अधिक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा और बांगर मऊ स्टेशन पर काम काज करना पाया। दोनों को मंडल राजभाषा शील्ड मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दिया गया। रेल सुरक्षा बल के प्रवर मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने शील्ड लिया। इसके अलावा 32 कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अपर रेल मंडल प्रबंधक एनएन सिंह, मंडल राजभाषा अधिकारी पुनीत शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पीएनबी में मनाया गया हिंदी दिवस : पीएनबी की ओर से हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित किया गया। मंडल प्रमुख राजेंद्र सिंह ने बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को हिंदी राजभाषा में काम करने की शपथ दिलाई। वरिष्ठ प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने राजभाषा में काम करने की उपलब्धियों की जानकारी दी। आंचलिक स्तर पर लाला लाजपतराय शील्ड में प्रथम स्थान मिलने हर्ष जताया। मंडल प्रमुख राजेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा में बोलकर व काम करके ग्राहकों का दिल जीत सकते हैं। इस दौरान संस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर प्रतियाेगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। संजय कुमार जैन, सहायक महाप्रबंधक एमसीसी, मुख्य प्रबंधक एजाज हामिद, अरविंद समेत अन्य मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.