Move to Jagran APP

आज से शहर में नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

मुरादाबाद। कावडिय़ों की संख्या बढऩे से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 10:05 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 10:05 AM (IST)
आज से शहर में नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
आज से शहर में नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

मुरादाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को कावडिय़ों की संख्या बढऩे से शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। रविवार सुबह आठ बजे से शहर के प्रमुख मागरें पर थ्री-व्हीलर एवं फोर व्हीलर पर भी रोक लगा दी गई है। जिन वाहनों को पास जारी किए गए हैं उन्हें ही महानगर में प्रवेश दिया जाएगा। ताकि रोजमर्रा के प्रयोग में उपयोग होने वाली वस्तुओं से लोगों को परेशानी न हो।

loksabha election banner

यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

दिल्ली रोड लाकड़ी फाजलपुर से लोको शेड पुल तक थ्री-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों पर सुबह आठ बजे से रोक रहेगी। सोमवार को कावडिय़ों की स्थिति देखकर ही वाहनों का संचालन कराया जाएगा। फव्वारा चौक से लेकर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और हनुमान मूर्ति तक थ्री एवं फोर व्हीलर वाहनों का संचालन नहीं होगा। टू-व्हीलर वाहनों से जा सकेंगे। पीली कोठी से चौक फव्वारा तक थ्री-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों पर सुबह की स्थिति को देखकर ही रोक लगाई जाएगी। यदि कावडिय़ों की संख्या इस मार्ग पर ज्यादा हुई तो वाहनों को रोका जाएगा। वरना वाहनों का संचालन जारी रहेगा। यही स्थिति काठ रोड की तय की गई है।

बस और भारी वाहन ऐसे चलेंगे

बरेली और मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन वाया रामपुर, शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापसी में दिल्ली से बरेली लौटेंगे। रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहन वाया शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थायी बस स्टैंड पंडित नंगला बाइपास पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापस जाएंगे। अमरोहा से रामपुर/बरेली की ओर जाने वाले वाहन कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुन्दरकी, बिलारी, शाहाबाद होकर रामपुर जाएंगे। मुरादाबाद से बिजनौर/हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन/बसें काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा, जसपुर (उत्तराखंड), अफजलगढ़, धामपुर होते हुए बिजनौर व हरिद्वार जाएंगे तथा इसी मार्ग से आएंगे। यात्री बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को सिरसवा दोराहा तक ही आने दिया जाएगा। बिजनौर रोड से बरेली/रामपुर जाने वाले हल्के वाहन कोठीवाल डेंटल कालेज कट से ठाकुरद्वारा बाईपास होकर भोजपुर से काशीपुर तिराहा होते हुए रामपुर/बरेली जाएंगे।

मंदिरों की सुरक्षा पर पुलिस का एक्शन प्लान जारी

जलाभिषेक के मद्देनजर रविवार से ही मंदिरों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। महानगर के 120 मंदिरों को चिह्नित कर 24 घटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। नागफनी के चौरासी घटा मंदिर और झाड़खंडी मंदिर की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। ड्रोन से निगरानी रहेगी। साथ ही अंदर के क्षेत्र में महिला कास्टेबलों को लगाया गया, जबकि बाहरी क्षेत्र में पुलिस बल लगा है। सभी मंदिरों पर करीब 600 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। निगरानी के लिए सीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ऐसे होगा सुरक्षा चक्र

600 पुलिसकर्मी जनपद के मंदिरों की सुरक्षा संभालेंगे, 07 जोन में जनपद को बाटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक सीओ को दी गई। 02 शिफ्ट में मंदिर के अंदर और बाहर 12-12 घटे की ड्यूटी लगाई गई। 120 मंदिर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से चिह्नित किए। शहर के चार बड़े मंदिरों में 360 डिग्री पर घूमने वाले 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

महिला पुलिसकर्मी भी तैनात

भोले के भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। प्रत्येक प्वाइंट पर पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। हर एरिया की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रहेगी। एसपी सिटी और एसपी देहात अपने क्षेत्रों के मंदिरों की सुरक्षा देखेंगे। सभी सीओ को ड्यूटी चेकिंग में लगाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं।

जे रविन्दर गौड, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.