Move to Jagran APP

किशोरियों में खून की कमी दूर करने के लिए डॉक्टर ने दिए सुझाव, पढ़ें क्या खाने से बढ़ेगा खून

How to Increase Blood जंकफूड किशोरियों और महिलाओं की सेहत खराब कर रहा है। इससे बचाव के लिए आपको पौष्टिक आहार लेने के साथ ही प्रतिदिन व्यायाम करना है। महिला रोग विशेषज्ञ डा. मनीषा जैन ने पाठकों के सवालों का जवाब दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 09:59 AM (IST)
किशोरियों में खून की कमी दूर करने के लिए डॉक्टर ने दिए सुझाव, पढ़ें क्या खाने से बढ़ेगा खून
Health News : मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और व्यायाम से दूर रहेगी परेशानियां

मुरादाबाद, जेएनएन। How to Increase Blood in Body : जंकफूड किशोरियों और महिलाओं की सेहत खराब कर रहा है। इससे बचाव के लिए आपको पौष्टिक आहार लेने के साथ ही प्रतिदिन व्यायाम करना है। रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में हुए हेलो डाक्टर कार्यक्रम में आईं महिला रोग विशेषज्ञ डा. मनीषा जैन ने पाठकों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के साथ ही अन्य कई तरह की समस्याएं खराब लाइफ स्टाइल की वजह से देखने को मिल रहीं हैं। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका है कि जीवनशैली में बदलाव करें।

loksabha election banner

किशोरियों की देखभाल पहले से ही करें। उनमें मोटापा नहीं होना चाहिए। पौष्टिक आहार और व्यायाम से मोटापा नहीं बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर की जांच महिलाएं खुद कर सकती हैं। स्तन में किसी तरह की गांठ महसूस हो तो फौरन चिकित्सक से परार्मश करें। इसके साथ ही बच्चेदानी के मुंह पर भी कैंसर की समस्या हो रही है। पेशाब की जगह से अगर खून आता है तो एक बार चिकित्सक से बात करें।

प्रश्न : मासिक धर्म में परेशानी होती है।

उत्तर : आपको अपना वजन कम करना होगा। सप्ताह के पांच दिन आपको कम से कम 45 मिनट व्यायाम करना है। इसके अलावा मोटापा बढ़ाने वाले पदार्थों का सेवन नहीं करना है।

प्रश्न : मेरी बेटी को दो-दो माह में मासिक धर्म होता है।

उत्तर : आपकी बेटी को हार्मोन गड़बड़ होने से परेशानी हो रही है। अपनी बेटी की जीवनशैली बदलवानी होगी। उसे प्रतिदिन व्यायाम कराएं। पौष्टिक आहार दें। खेलकूद में लगाएं। तभी यह परेशानी नियंत्रित होगी।

प्रश्न : मेरी उम्र 50 वर्ष की हो चुकी है। हड्डियों में दर्द रहता है।

उत्तर : मासिक धर्म रुकने के बाद अक्सर महिलाओं को कई तरह की परेशानी होती है। विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर लें। इसके साथ ही चिकित्सक के संपर्क में भी रहे।

प्रश्न : मासिक धर्म के दौरान बहुत परेशानी होती है। पेट में गैस भी बनती है।

उत्तर : मासिक धर्म के दौरान आपको चाय-काफी बंद कर देनी चाहिए। इसके साथ ही जीरा, अजवाइन, हींग का काढ़ा बनाकर पियें। इससे आपको आराम मिलेगा। इसके साथ गर्म पानी की सिकाई भी करती रहें। खाली पेट न रहें।

प्रश्न : मेरी शादी को चार साल हो गए। कोई बच्चा नहीं है।

उत्तर : आपको अपना मोटापा कम करना होगा। इसके साथ ही जीवनशैली में बदलाव करें। पौष्टिक आहार का सेवन करें। बाहरी खानपान से परहेज करें। इसके साथ ही आप चिकित्सक से परामर्श लें।

इन्होंने पूछे सवालः मंडी चौक से नेहा मेहरोत्रा, अमरोहा से ऊषा सैनी, दिल्ली रोड से वर्षा, सम्राट अशोक नगर से कीर्ति, कांशीराम नगर से मंजू देवी, मिलन विहार से दुर्गा, डबल फाटक से स्नेहा शर्मा, अमरोहा से ममता, सम्भल से दुर्गेश्वरी, रामगंगा विहार से फौजिया, कपूर कंपनी से अर्पिता, कांशीराम नगर से स्वाति आदि ने सवाल पूछे।

यह करें

- मौसमी ताजा फलों का सेवन करें

- हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

- जंकफूड का सेवन न करें

- पालक, गाजर, चुकंदर, गुड़ और खजूर खाएं

- कैल्शियम लेते रहें

- धूप से विटामिन डी की कमी पूरी करें

- दूध, मट्ठा, छाछ, दही, पनीर खूब खाएं

- 40 साल के बाद कम से कम एक बार परीक्षण जरूर कराएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.