Move to Jagran APP

किसानों के बीच पहुंचींं राज्यपाल, जैविक खेती पर दिया जोर Moradabad News

ऑल आनंदीबेन पटेल डिजाइन को हैंडीक्राफ्ट में स्टालों का निरीक्षण कर रही है यहां पर कुल 16 स्टाल लगे हैं

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 02:04 PM (IST)
किसानों के बीच पहुंचींं राज्यपाल, जैविक खेती पर दिया जोर Moradabad News
किसानों के बीच पहुंचींं राज्यपाल, जैविक खेती पर दिया जोर Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को जुबिलेंट कृषि एवं ग्रामीण विकास संस्थान मनोहरपुर में जैविक वाटिका का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि जैविक खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है, इसे और बढ़ाने की जरूरत है। 

loksabha election banner

जैविक खेती से खोलेगी उन्नति के द्वार

मनोहरपुर गांव में किसानों के बीच पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि जैविक खेती ही किसानों की उन्नति के द्वार खोलेगी। एक तो इससे हमारे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी, दूसरे किसान भी मालामाल होंगे। जैविक खेती को लेकर किए जा रहे सरकार के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की। 

जल संचयन पर भी दिया जोर

राज्यपाल ने जल संचयन पर भी जोर दिया। बोलीं- यूपी में भूगर्भ का जल स्तर काफी नीचे है। इसके लिए गुजरात मॉडल के आधार पर तालाब, पोखर एवं नदियों की खोदाई को ओर आगे बढ़ाने की जरूरत है। जल संचयन के प्रति आमजन को भी जागरूक करने की जरूरत है। 

जैविक वाटिका का किया शुभारंभ

राज्यपाल ने मनोहर में कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर जैविक वाटिका का भी फीता काटकर शुभारंभ किया और किसानों से जैविक खेती को अपनाने का आह्ववान किया।

दस्तकारों से भी मिलीं राज्यपाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डिजाइनको हैंडीक्राफ्ट में स्टालों का निरीक्षण किया। यहां 16 स्टॉल लगाए गए थे। दस्तकारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। एक जनपद एक उत्पाद योजना को लेकर किए जा रहे सरकार के प्रयासों की उन्होंने सराहना की। 

सदर तहसील में किया पौधारोपण 

राज्यपाल ने सदर तहसील में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.