शहीद सैनिकों के गांवों में प्रतिमा लगाएगी सरकार
उत्तर प्रदेश पंचायती राज अनुभाग-2 उप सचिव अवधेश कुमार खरे ने प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग समेत कई विभागों को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य विकास योजना में चयनित गांवों में शहीद सैनिकों की प्रतिमा लगेंगी।
मुरादाबाद, जेएनएन। देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले सैनिकों का सम्मान बढ़ाने के लिए गांवों के बाहर उनकी प्रतिमाएं लगाई जानी हैं। इसके लिए शासन ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज अनुभाग-2 उप सचिव अवधेश कुमार खरे ने प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग समेत कई विभागों को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य विकास योजना में चयनित गांवों में शहीद सैनिकों की प्रतिमा लगेंगी। इससे सैनिक परिवारों का सम्मान बढ़ेगा। आने वाली पीढ़ी के युवाओं में देश के लिए जान देने वालों के प्रति सम्मान और अधिक बढ़ेगा। उनमें देशप्रेम की भावना बढ़ेगी। साथ ही सेना के बेड़ों में शामिल होकर सेवा करने के लिए साहस बढऩा तय है। उन्होंने अरङ्क्षवद कुमार राय, उप निदेशक, जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक, उत्तर प्रदेश को बनाया गया है। प्रदेश की सभी जिला पंचायतों के अपर मुख्य अधिकारियों को शहीदों सैनिकों की प्रतिमा लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर नोडल अधिकारी को भेजना है। अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि सैनिकों के गांव में उनकी प्रतिमा लगाए जाने के आदेश मिले हैं। शहीद होने वाले सैनिकों की सूची लेकर उनके गांवों में प्रतिमा लगाए जाने के प्रस्ताव बनाकर संस्कृति विभाग को भेज दिया जाएगा।